आप का राशिफल-17 जून, 2019

Monday, Jun 17, 2019 - 08:10 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज सोमवार 17 जून, 2019 जेष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे व जेष्ठा नक्षत्र का योग रहेगा। आज सोमवारीय ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महादेवी और महादेव का जल और फलों के रस से पूजन करने का विधान है। जिससे प्रॉपर्टी पर लाभ होता है, रोग नाश होता है, सर्व इच्छाओं की पूर्ति होती हैं, दुखों का नाश होता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 8

शुभ रंग- काला 

शुभ दिशा- पश्चिम

राहुकाल- 07:11 से 08:55

गंड मूल- संपूर्ण दिन रात

अमृत काल- 17:34 से 19:11 तक

विशेष- जेष्ठ पूर्णिमा।

विशेष उपाय: ताम्र कलश पर पानी व गंगाजल डालकर शिवलिंग स्थापित कर विधिवत पूजा करें। विशेष मंत्र ॐ वं वरुणाय नमः का जाप करें। पूजा के बाद कलश का जल बबूल पर चढ़ा दें। 

प्रॉपर्टी में लाभ प्राप्त करने के लिए इस विशेष समय में पूजा और उपाय करें- 14:33 से 15:27   

बर्थ डे का खास उपाय: शिवलिंग पर चढ़े चांदी के सिक्के को पानी में डालकर रोज़ स्नान करें, सभी रोगों का नाश होगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: जल पर अपनी छाया देखकर चंद्रमा को अर्घ्य दें, सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। 

आज का ख़ास उपाय: वरुण देव पर चढ़े सफ़ेद चंदन से रोज़ तिलक करें, सभी दुखों का नाश होगा।  

Niyati Bhandari

Advertising