आपका राशिफल- 26 मई, 2019

Saturday, May 25, 2019 - 03:28 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

रविवार तारीख 26 मई, 2019 को जेष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। रविवार पर सप्तमी पड़ने से भानु सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य पर 7 लाल फल चढ़ाकर विशेष पूजा करने का विधान है। इसके खास उपायों से नेत्र विकार दूर होते हैं, दुख दूर होते हैं, दरिद्रता मिटती है व सौभाग्य प्राप्त होता है। चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे व धनिष्ठा नक्षत्र का योग रहेगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।


भाग्यांक- 7

शुभ रंग- ग्रे

शुभ दिशा- पूर्वोत्तर

राहुकाल- 17:25 से 19:07

रवियोग- 05:30 से 13:15

द्विपुष्कर- योग- 05:30 से 08:49

विशेष: भानु सप्तमी


नेत्र विकार से मुक्ति का विशेष उपाय: प्रातः उठकर सूर्य की विधिवत पूजा करें। लाल चंदन की माला से विशेष मंत्र: ॐ श्रीं हिरण्यगर्भाय नमः जपें व 7 अंजीर चढ़ाकर दान करें। ताम्र कलश से सूर्य को जल से अर्घ्य दें, बचे हुए जल से आंखें धोएं।

आज का ख़ास उपाय: सूर्य नारायण पर चढ़े 7 खजूर किसी ब्राह्मण को दान करें, दरिद्रता से मुक्ति मिलेगी। 
 
बर्थ डे का खास उपाय: सूर्य देव के निमित तांबे के दीपक में गौघृत का दीप करें, दुःखों से मुक्ति मिलेगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: सूर्य देव पर चढ़े अशोक के 7 पत्ते घर के मेन गेट पर बांधें, सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

Niyati Bhandari

Advertising