Rashifal, 27 June 2020: शनिवार की शाम इन राशियों को मिलेगा खास उपहार

Saturday, Jun 27, 2020 - 09:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 27 जून, शनिवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। जो आधी रात 2.54 तक रहने वाली है। रात 11.7 तक व्यतीपात योग रहने वाला है। त्रिपुष्कर योग प्रात: 10.11 से लेकर देर रात 2.54 तक रहेगा। सुबह 10.11 तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा। इसके अलावा देर रात 2.54 से शुरू होकर कल 28 जून, रविवार दोपहर 1.45 तक पताल लोक की भद्रा रहने वाली है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। आज का राहुकाल सुबह 08 बजकर 54 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। आज का दिशा शूल पूर्व दिशा की तरफ रहेगा तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का खास उपाय: आज काली उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : विवस्वत सप्तमी की पूजा दोपहर के समय करने का विधान है। इस व्रत व पूजा के प्रभाव से व्यक्ति की सभी मनोकमनाएं पूरी होती हैं। 

गुडलक के लिए करें ये उपाय: लाल वस्त्र पहनकर, लाल रंग के चंदन से मस्तक पर तिलक करें।

तांबे के पात्र में जल भर कर उसमें लाल रंग के फूल, रोली, अक्षत और गुड़ डाल कर सूर्यदेव को अर्घ्य चढ़ाएं, साथ में सूर्य मंत्र का जाप करें 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:' 

Niyati Bhandari

Advertising