Rang Panchami 2021: अपनी राशि अनुसार रंग चुनकर खेलें रंग पंचमी

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 06:38 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी का त्यौहार होली ही तरह हिंदू धर्म में अधिक महत्व रखता है। जैसे में ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़ी बातें व उपाय बताए गए हैं। ठीक उसी तरह वास्तु शास्त्र में रंगों के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति इस दिन अपनी राशि के रंगों के अनुसार रंग पंचमी खेलता है तो उसे लाभ प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं प्रत्यके राशि वालों जातकों के बारे में कि इस रंग पंचमी उन्हें किन रंगों के साथ होली खेलनी चाहिए। 

मेष राशि: इस राशि के जातकों को लाल और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए, कहा जा रहा है इस राशि के लिए यह सर्वाधिक शुभ रंग है।

वृष राशि: वृषभ राशि वालों के लिए काला तथा नीला रंग सबसे अधिक अनुकूल माना जाता है।

मिथुन राशि: ये राशि वाले रंग पंचमी के दौरान हरे और नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कर्क राशि: आप लोग सफेद या चमकीले रंग के साथ रंग पंचमी मनाए, शुभ प्रभाव पड़ेगा। 

सिंह राशि: इस राशि वालों के शुभ रंग नारंगी व बैंगनी माने जा रहे है, इनके प्रयोग से सफलता मिलती है।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए हरा, पीला और सफ़ेद रंग सर्वोत्तम माना जा रहा है।

तुला राशि: इस राशि वाले जातकों के लिए हरा रंग तो आपके लिए उत्‍तम है ही, इसके अलावा आप बैंगनी रंग भी प्रयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आप लोग लाल व केसरिया रंग का प्रयोग करें, ये आपके लिए शुभ रहेगा। 

धनु राशि: धनु राशि के व्यक्तियों को रंग पंचमी के दौरान पीला और फिरोजी रंग इस्तेमाल करना अधिक लाभकारी माना जाता है। 

मकर राशि: वास्तु व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों को नीले व हरे रंग का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा। 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए नीला और बैंगनी रंग शुभ होता है।  

मीन राशि: आखिर यानि मीन राशि के जातकों को रंग पंचमी के दिन पीला और नारंगी इस्तेमाल करना चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे व्यक्तित्व में उत्साह व जोश का संचार होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News