Ramleela Utsav 2022: राजधानी के कोने-कोने में मची रामलीला की धूम

Thursday, Sep 29, 2022 - 12:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात,जानें धर्म के साथ
सिया के हुए राम जय सियाराम
नई दिल्ली: रामलीला मंचन में बुधवार को राजधानी की रामलीलाओं में श्रीराम-सीता के विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके साथ ही लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन देख दर्शक रोमांचित हुए। लीला के दौरान जय श्रीराम का उद्घोष गूंजा।

श्री धार्मिक रामलीला
शिव धनुष को तोड़कर प्रभु श्री राम ने जीता स्वयंवर

श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से लालकिला स्थित माधवदास पार्क में चल रही लीला में सीता स्वयंवर का मंचन अत्यंत अद्भुत रहा। शिव धनुष को तोड़कर भगवान राम ने स्वयंवर जीता। इस दौरान बिजली की कडकड़ाहट के दृश्य ने खूब प्रभावित किया। जयमाल का अति सुंदर मंचन किया गया।कमेटी के महामंत्री धीरजधर गुप्ता, मंत्री प्रदीप शरन व प्रवक्तारवि जैन लीला अनुष्ठान में विशेष रूप से सक्रिय रहे।

लवकुश रामलीला
चौबे ने निभाई ऋषि विश्वामित्र की भूमिका

लालकिला मैदान में चल रही लवकुश रामलीला के मंच पर केंद्रीय खाद्य व सार्वजनिक राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ऋषि विश्वामित्र की भूमिका निभाई। जबकि विधायक व भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता राजा जनक के किरदार में दिखे। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा लीला देखने के लिए आस्थावान दर्शर्कों में गजब का उत्साह दिखाई देरहा है।

श्री रामलीला कमेटी
प्रभु राम ने किया अहिल्या का उद्धार

श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान (अजमेरी गेट) में आयोजित लीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। अहिल्या उद्धार की लीला ने दर्शकों को भावुक किया। इस दौरान भजन गायक अमरजीत सिंह बिजली ने रामायण चौपाई व महाभारत गायन किया। कमेटी के चेयरमैन अजय अग्रवाल व उपाध्यक्ष आदित्य नागपाल ने बताया कि लीला दर्शन के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आमंत्रण दिया गया है।
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

श्री नवयुवक रामलीला कमेटी 
बारात में हुई श्रीराम की जय-जयकार

श्री नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से कश्मीरी गेट में की जा रही लीला में श्रीराम बरात का मंचन प्रभावशाली रहा। बारात देखकर दर्शकों ने जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। लीला के महामंत्री जत्थेदार अवतार सिंह ने बताया कि बुधवार को रामलीला के अवलोकन के लिए प्रसिद्ध संत नवल किशोर जी महाराज पधारे थे।

नव श्री धार्मिक लीला 
भावपूर्ण दृश्यों को देखकर दर्शक हुए प्रभावित 

नव श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला में पुष्प वाटिका के दृश्य ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। राम-सीता साक्षात्कार व गौरी पूजन देख भक्त धन्य हुए। लीला के महामंत्री जगमोहन गोटेवाला ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को इनाम दिया गया। दर्शक लीला के साथ पुरानी दिल्ली की मशहूर चाट पकौड़ी व झूलों का आनंद ले रहे हैं।

भव्य रामलीला सोसायटी, बालाजी रामलीला कमेटी  
कोरोना का वध व फूंका ताड़का का पुतला 

भव्य रामलीला सोसायटी, विवेक विहार व बालाजी रामलीला कमेटी कडकडडूमा ने सीबीडी ग्राउंड में ताड़का का पुतला फूंका और कोरोना का वध भी किया। भव्य रामलीला सोसायटी के वरिष्ठ उपप्रधान शंटी छाबड़ा और बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान भगवत प्रसाद ने बताया कि इस सदी का खलनायक कोरोना ही है, इसलिए ताड़का वध से पहले कोरोना रूपी राक्षस का वध किया गया। नवरात्र में नव दुर्गाओं का वर्णन है। वास्तव में 9 संख्या की महत्ता अत्यधिक है। नवरात्र के पावन दिन 9 होते हैं। इस अंक को जैन धर्म, बौद्ध और चीन की संस्कृति में शुभ माना गया है। सनातन संस्कृति में नवग्रह, नवरत्न, शरीर के नवद्वार और नवदुर्गा को माना गया है। गणित के अनुसार आधारभूत अंकों में 9 सबसे बड़ा  है। जिसके हर गुणा के अंकों को जोड़ा जाए तो भी योग 9 ही बनता है। 360 डिग्री में 3 और 6 का जोड़ भी 9 होता है। सभी युग के मानव वर्षों को जोड़ा जाए तब भी 9 ही बनता है। एक बच्चा भी अपनी मां के गर्भ में 9 महीने रहता है।

श्री धार्मिक रामलीला, दक्षिणी दिल्ली 
भगवान गणेश की वंदना से की शुरुआत

दक्षिणी दिल्ली में रामलीला की शुरूआत भगवान गणेश की वंदना के साथ की गई। इस मौके पर भाजपा नेता आदेश गुप्ता भी मौजूद रहे। लीला के संरक्षक राकेश गुलिया ने कहा कि इस साल रामलीला का आयोजन ऐतिहासिक और आधुनिक हो रहा है। कोरोना काल के कारण दो वर्ष तक रामलीला का आयोजन नहीं हो पाया था।

श्री रामलीला कमेटी, पीतमपुरा
परशुराम-लक्ष्मण संवाद रहा प्रभावी

दक्षिणी दिल्ली में रामलीला की शुरूआत भगवान गणेश की वंदना के साथ की गई। इस मौके पर भाजपा नेता आदेश गुप्ता भी मौजूद रहे। लीला के संरक्षक राकेश गुलिया ने कहा कि इस साल रामलीला का आयोजन ऐतिहासिक और आधुनिक हो रहा है। कोरोना काल के कारण दो वर्ष तक रामलीला का आयोजन नहीं हो पाया था।
 

 

Jyoti

Advertising