नमित की ‘रामायणम्’ का ‘मंगल रंग’ गाना हुआ रिलीज

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 11:05 AM (IST)

Ramayanam: नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ से एक और गाना ‘मंगल रंग’ को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साईं पल्लवी को माता सीता के रूप में देखा जा रहा है, वह टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल वर्ल्ड ऑफ रामायणम् पर उपलब्ध है।

'मंगल रंग' गाने को मेकर्स ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया है। राम को दिखाने वाले सींस में वे तीर, धनुष के साथ तलवार लिए हुए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सन्नी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के डायरैक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डी.एन.ई.जी. और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवम्बर और दूसरा पार्ट 2027 में दीवाली के अवसर पर दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगा। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्कीट में धर्मा प्रोडक्शंस डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News