Ramayanam: अरुण गोविल का नया पोस्टर जारी, आइकॉनिक राम से अब बने राजा दशरथ
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 11:27 AM (IST)
Ramayanam: ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में राजा दशरथ के अवतार में जाने-माने एक्टर अरुण गोविल को देखा जा सकता है। दो भाग वाली इस एपिक सागा से सामने आया यह फर्स्ट लुक एक्टर से खूबसूरती से अपना जुड़ाव बना रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अरुण गोविल ने दर्शकों की नजरों में भगवान राम की भूमिका को अमर बना दिया है।
भगवान राम की भूमिका निभाकर कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अरुण गोविल, अब सिल्वर स्क्रीन पर अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता दशरथ की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा है, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था। अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायणम् की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर, 2026 और पार्ट 2 दीवाली 2027 में रिलीज होगा।
