Ramadan 2022 (10th april 2022): ये है आज का माह-ए-रमजान का समय

Sunday, Apr 10, 2022 - 09:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ramadan 2022: रोजा इफ्तार के लिए सुन्नत मानी जाने वाली खजूर की पूरे रमजान जमकर खरीदारी होती है। माह-ए-रमजान में यूं तो सभी फलों को रोजा इफ्तार में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन खजूर एक ऐसा फल है जिससे रोजा इफ्तार किया जाता है। खजूर अल्लाह के नबी हुजूर सल्लललाहो अलैहे वसल्लम की सुन्नत है। खजूर नबी की पहली पसंद और सबसे पसंदीदा गिजा रही है। हुजूर हमेशा खजूर से ही रोजा खोला करते थे, इसीलिए मुस्लिम सुन्नत के तौर पर रोजा इफ्तार में खजूर का इस्तेमाल करते हैं।

इफ्तार
6:43

 सेहरी
4:42

रमजान की फजीलतें
रमजान बहुत ही बरक़त वाला महीना है: गरीबों-जरूरतमंद लोगों का ख्याल रखें इंसानियत भाई-चारा रखे और रोज़े नमाज़,तरावीह और कुरान की तिलावत करें। जितना हो सके गरीबों की ज़्यादा मदद करें इसी चीज का नाम इस्लाम है। रसूल पाक इस मुबारक महीना में आम महीनों से ज्यादा इबादत फरमाते थे जितना हो सके रात को जगने का प्रयास करना चाहिए और मेहनत करते हुए इस धन्य महीने के गुण और आशीर्वाद का सदुपयोग करना चाहिए। -फिऱोज़ अहमद सलमानी

शॉपिंग और खेलकूद की जगह करें इबादत: रमजान के पावन माह में आमतौर पर देखा जाता है कि युवाओं में खेलकूद और महिलाओं में शॉपिंग के प्रति रुचि रहती है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें इबादत में दिलचस्पी लेने की जरूरत है। रोजे की पाबंदी के साथ ही लड़ाई-झगड़े और गाली-गलौज से बचने की जरूरत है। सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम रोजा नहीं है। आज नौजवान माह रमजान की रात को क्रिकेट, वालीबाल के लिए सजा रहा है।

-शबाना

Niyati Bhandari

Advertising