Ramadan 2022 (8th april 2022): ये है आज का माह-ए-रमजान का समय

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथं
Ramadan 2022: रमजान महीने में कुरान शरीफ नाजिल हुआ। कुरान शरीफ लौहे महफूज से आसमान दुनिया की तरफ इसका नुजूल रमजान की सत्ताइसवीं तारीख में हुआ। रमजान की पहली तारीख को हजरत सैयदना शेख अब्दुल कादिर जिलानी की विलादत हुई। रमजान की तीसरी तारीख को नबी करीम (सल.) की लख्ते जिगर हजरत फातिमा (रजि.) का विसाल हुआ। रमजानुल मुबारक की छठी तारीख को तौरात शरीफ नाजिल हुई। रमजान की दस तारीख को हजरत खदीजा अल कुबरा (रजि.) का विसाल हुआ। रमजान की सत्रह तारीख को इस्लाम की पहली जंगे अजीम बदर के मकाम पर लड़ी गई और इसी तारीख को इंजील शरीफ नाजिल हुई। आखिरी रमजानुल मुबारक को जुबूर नाजिल हुई। इसी महीने की इक्कीस तारीख को सैयदना अली मुर्तजा शहादत के मंसब से सरफराज हुए।


PunjabKesari, Happy Ramadan 2022, Ramadan Mubarak 2022, Ramadan kareem

इफ्तार
6:42

 सेहरी
4:45

रमजान 
की 
फजीलतें

गुनाहों की माफी का मुबारक मौका : रमजानुल मुबारक की हर रात, हर दिन, हर लम्हा और सारा महीना खुसूसियात का है। रमजान का महीना एक तरह से रोजे के जरिए अपने गुनाहों की माफी का भी जरिया होता है। रमजान का मतलब है जल जाना। इस महीने रोजे की शक्ल में धधकती भट्टी तैयार रहती है। हमारे पास मौका होता है कि अपने गुनाहों को जला देने का। हमारे भीतर अगर किसी के भी प्रति द्वेष भावना है तो उसे हमें खत्म 
करना होगा।  

-मिर्जा शाहिद चंगेजी

PunjabKesari, Happy Ramadan 2022, Ramadan Mubarak 2022, Ramadan kareem

दुआ करें कि देश में अमन रहे बरकरार: रोजा नेक रास्ते पर चलने की सीख है और हमें बुराइयों से बचाता है। हमें चाहिए कि इस मुबारक महीने में हम रोजा रखें, नमाज पढें, तराबीह पढ़ें और कुरान की तिलावत करें। हर नमाज में दुआ करें कि हमारे देश में अमन-शांति और भाईचारा बरकरार रहे। हमारा देश तरक्की की राह पर चले और हम गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इसके अलावा फितरा और जकात दे, अल्लाह हमारे बिगड़े हुए सभी काम बनाएगा। 
-आदिल खान

PunjabKesari, Happy Ramadan 2022, Ramadan Mubarak 2022, Ramadan kareem


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News