Ram Navami 2022: 10 साल बाद नवमी तिथि पर बन रहा है शुभ संयोग, सफल होंगे सभी कार्य

Friday, Apr 08, 2022 - 04:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
साल 2022 में चैत्र नवरात्रि का हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की बदौलत हर दिन शुभ योग है। इसके चलते प्रॉपर्टी, वाहन और अन्य चीजों की खरीदारी के लिए नवरात्र में हर दिन शुभ मुहूर्त है। ज्योतिषियों के मुताबिक, देवी आराधना के नौ दिनों के दौरान की गई खरीदारी से समृद्धि और सुख बढ़ता है। नवरात्र में खासतौर से भूमि-भवन और वाहनों की खरीदी-बिक्री शुभ मानी जाती है। यही नहीं, इस साल तिथियों की घट-बढ़ नहीं होने से देवी आराधना के लिए पूरे नौ दिन मिले हैं। यह अपने आप में बेहद शुभ संयोग है।



ज्योतिष के अनुसार, इस बार नवरात्रि के आखिरी दिन यानी रामनवमी पर रवि पुष्य योग बनेगा। इससे पहले ऐसा शुभ संयोग 1 अप्रैल 2012 को बना था। जब रवि पुष्य योग पर चैत्र नवरात्र खत्म हुए थे। 10 अप्रैल, रविवार को सूर्योदय के साथ पुष्य नक्षत्र शुरू होगा, जो अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। इस साल चार रवि पुष्य रहेंगे। लेकिन उनमें ये ही एक ऐसा है जो पूरे 24 घंटे रहेगा। ये खरीदारी का अबूझ मुहूर्त भी होगा। बता दें, इसके बाद 6 अप्रैल 2025 को फिर ऐसा शुभ योग बनेगा।

इसके अलावा इस बार घट स्थापना तीन राजयोगों और शुभ मुहूर्त में हुई है। साथ ही रामनवमी तक खरीदारी के लिए सर्वार्थसिद्धि, पुष्य नक्षत्र, बुधादित्य, शोभन, पद्म और रवियोग जैसे खास मुहूर्त बने हैं। इन संयोगों में प्रॉपर्टी, व्हीकल, फर्नीचर, भौतिक सुख-सुविधाओं के सामान और मांगलिक कामों के लिए खरीदारी शुभ रहेगी।

बताते चलें, चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा, अष्टमी, नवमी तिथि नई शुरुआत और खरीदी-बिक्री के लिए शुभ होती है। अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा और पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए शुभ माने जाते हैं। इन तिथि-नक्षत्रों में नई शुरुआत में सफलता मिलना लगभग तय होता है। तो अगर आप अष्टमी तिथि के दिन कोई भी खरीदारी करते हैं तो आपको इसका बेहद शुभ फल मिलते हैं।



नवरात्र के दौरान बन रहे शुभ योगों में वाहन, संपत्ति, आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी की जा सकती है। ये नौ दिन संसार की रचना करने वाली शक्ति का पर्व है। इसलिए इस दौरान सांसारिक उपभोग के साधन और भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इन दिनों में शस्त्र, औजार और ऊर्जा देने वाली चीजों की खरीदारी भी शुभ होता है।

तो चलिए आगे आपको बता दें, सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर कौन कौन से संयोग बन रहें हैं।

8 अप्रैल दिन शुक्रवार को बुधादित्य, शोभन और पद्म योग बन रहा है। ऐसे में इस दिन ज्वेलरी, सुख-सुविधा फर्नीचर और सजावटी सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

9 अप्रैल दिन शनिवार यानि अष्टमी तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र से छत्र योग बन रहा है। ऐसे में घर, होटल या अपार्टमेंट के लिए प्रॉपर्टी खरीदारी या फिर निर्माण शुभ फल देगा।

10 अप्रैल दिन रविवार महानवमी पर सर्वार्थसिद्धि, रवि पुष्य और रवियोग होने से हर तरह के शुभ काम के लिए ये दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में आप इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त के कर सकते हैं।

 

 

Jyoti

Advertising