Ram Navami: आज इस महासंयोग में करें श्री राम की पूजा, आपका द्वार खटखटाएगी खुशहाली

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ram Navami: आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम लला का जन्मदिन रामनवमी के रुप में मनाया जाएगा। धार्मिक पुराणों के अनुसार आज के दिन विष्णु की के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया था। श्री राम की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस बार रामनवमी बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि ज्योतिष के अनुसार आज के दिन महासंयोग का निर्माण हो रहा है। जिस वजह से आज के दिन श्री राम की पूजा करने से दोगुना फल मिलेगा। तो आइए जानते हैं कौन से 5  योगों का होगा संयोग।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

These 5 yogas will coincide इन 5 योगों का होगा संयोग:
आज गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरु योग का निर्माण हो रहा है। इस वजह से आज की पूजा बहुत ही शक्तिशाली साबित होगी। आज कोई भी नया काम शुरू किया जा सकता है। जो भी काम हाथ में लेंगे, वो बिना किसी रूकावट के पूरे हो जाएंगे।

ज्योतिष के अनुसार गुरु योग और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर आरंभ होगा और 31 मार्च की सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। गुरु योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सूर्योदय के साथ शुरू होगा और सूर्यास्त तक रहेगा।

You will get desired results from these practices इन साधनाओं से मिलेगी मनोवांछित फलों की प्राप्ति:
 श्रीरामरक्षास्तोत्रम्: का पाठ करने से चारों और का वातावरण शुद्ध बना रहता है और कोई भी नकारात्मक शक्ति पाठ करने वाले पर अपना प्रभाव नहीं डाल सकती।

Ayodhya Kand अयोध्या कांड: जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, वो अयोध्या कांड का पाठ करें। श्री राम की कृपा से अगले साल तक आपके घर में किलकारियां गूंजेगी।

Shree Ram Katha charitra राम कथा चरित्र: अगर गृह क्लेश खत्म नहीं हो रहा है या घर में लगातार हो रहे लड़ाई-झगड़े से छुटकारा पाना चाहते हैं तो श्री राम कथा चरित्र का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

Shri ram mangal anushasan ka path श्री राम मंगल अनुशासन: अगर अपने मनचाहे लक्ष्य को जल्द ही प्राप्त करना चाहते हैं तो श्री राम मंगल अनुशासन का पाठ करें। जल्दी ही कार्य सिद्ध होगा।

Ram Raksha Mantra राम रक्षा मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:

इस मंत्र का जाप करने से जीवन के सारे दुःख चले जाते हैं और खुशहाली का आगमन होता है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News