भगवान श्री राम का महामंत्रा अत्यंत शक्तिशाली : महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी

Sunday, Feb 25, 2024 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (स.ह.): “भगवान श्री राम का महामंत्रा अत्यंत शक्तिशाली है। इस पाठ को करने से करोड़ों लोग अपने दुखों, रोगों व कष्टों से मुक्त हो गए। इस पाठ को करते ही उसी समय तत्क्षण दुखों, रोगों, कष्टों व समस्याओं का अंत हो जाता है।”

ये उद्गार महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने श्री देवी तालाब मंदिर में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाले दिव्य बीज मंत्रा वार्षिकोत्सव एवं प्रभु कृपा दुख निवारण समागम में श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में समागम के पहले दिन व्यक्त किए। समागम में श्रद्धालुओं के अनुभव सुनकर वहां उपस्थित डाक्टर, वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी हैरान रह गए। समागम में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, धर्मिक संस्थाओं के विद्वानों, प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक क्षेत्रों से संबंधित गण्यमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर प्रभु कृपा ग्रहण की। समागम में आए श्रद्धालुओं के लिए अनवरत रूप से लंगर चलता रहा।
महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान श्रीराम के पाठ को उत्कीलन व परिहार करके जाप करता है, मां दुर्गा उसके सारे दुख दूर कर देती है। दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधन इस पाठ न हो। पाठ करने वाले के लिए संसार में कुछ भी दुर्लभ नहीं रह जाता है। यह पाठ गायत्री मंत्रा व सभी देवताओं के मंत्रों से करोड़ों गुणा शक्तिशाली है। इसके जाप करने से व्यक्ति वेदवेत्ताओं में श्रेष्ठ तथा ब्रह्मा के समान हो जाता है। केवल भगवान श्रीराम व मां दुर्गा के पाठ से ही गरीबी व दरिद्रता दूर होती है। 

भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धम के महासचिव सुशील वर्मा ‘गुरुदास’ जी ने कहा कि भारतीय सनातन शक्ति और संत परंपरा का पूरे विश्व में सम्मान हो रहा है। यू.ए.ई. के आबू धाबी में विश्व की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड नेशन और मुस्लिम कौंसिल आफ एल्डर्स द्वारा 6-7 नवम्बर 2023 को आयोजित इंटरनैशनल सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सम्मेलन में आए मुस्लिम देशों के धर्म गुरुओं ने भारत की सनातन संस्कृति का जयघोष किया।
 

Niyati Bhandari

Advertising