गुजरात: मेहसाणा में राम शोभायात्रा पर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

Monday, Jan 22, 2024 - 09:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेहसाणा (प.स.):  गुजरात के मेहसाणा जिले में भगवान राम की शोभायात्रा के दौरान पथराव किए जाने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर यह घटना खेरालु कस्बे में हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के 3 गोले दागने पड़े। यादव ने कहा कि घटनास्थल पर तलाशी अभियान के बाद 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

शोभायात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने आगे इस तरह की किसी भी घटना को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

Niyati Bhandari

Advertising