ब्रिटिश भारतीय सांसद ने ब्रिटेन की संसद में मनाया ‘रक्षाबंधन’

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 08:14 AM (IST)

लंदन (एजैंसी): ब्रिटिश भारतीय सांसद लॉर्ड कृष्ण रावल और ‘डिफैंस हिंदू नैटवर्क’ ने लंदन स्थित हाऊस ऑफ लॉर्ड्स के रिवर रूम में रक्षाबंधन का विशेष समारोह आयोजित किया। टेम्स नदी के मनोरम दृश्य की पृष्ठभूमि में हुए इस आयोजन में रावल ने कहा कि राखी के पवित्र धागे से जुड़ी ‘बेहद प्राचीन परंपरा’ देश के सामने मौजूद अनिश्चित परिस्थितियों को देखते हुए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। लेबर पार्टी के सांसद ने ब्रिटेन को लगातार खतरों से बचाने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की।

रावल ने कहा कि रक्षाबंधन एक बेहद प्राचीन परंपरा है और मुझे बहुत खुशी है कि इसे हाऊस ऑफ लॉर्ड्स में इतने प्रभावशाली तरीके से लाया गया है। उन्होंने कहा कि हम अनिश्चित समय में रह रहे हैं। सशस्त्र बलों से जुड़े हमारे मित्र मुझसे बेहतर जानते होंगे, लेकिन हमारा देश लगातार खतरे में है। कुछ दुश्मन अदृश्य हैं और हमें आपकी इस जिम्मेदारी पर भरोसा है कि आप हमारी रक्षा और सुरक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा कभी कमजोर न पड़े और हम इसी भावना को रेखांकित करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News