रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट करें शुक्र ग्रह से जुड़े ये 5 शुभ तोहफे, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 02:58 PM (IST)
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं और भाई की लंबी आयु और सफलता क कामना करती है। इस खास मौके पर भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं और साथ-साथ कई तरह के उपहार भी देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बहन को देने वाले तोहफे का चुनाव करते समये ग्रहों की स्थिति का ध्यान रखा जाए, तो यह सिर्फ बहन के जीवन में खुशियां नहीं, बल्कि भाईयों के लिए भी अच्छा साबित होता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य और कला का कारक माना गया है। रक्षाबंधन पर अपनी बहन को शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुएं उपहार स्वरूप देने से बहन की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, जिससे उसके जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है।
शुक्र ग्रह से जुड़े 5 अत्यंत शुभ उपहार
चांदी के आभूषण या सिक्के
रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को शुक्र ग्रह से संबंधित चांदी की पायल, अंगूठी, कड़ा या चांदू का सिक्का देना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि शुक ग्रह का सीधा संबंध चांदी की धातु से माना गया है। बहन को चांदी की यह चीजें उपहार में देने से मानसिक शांति आती है और पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।
इत्र, परफ्यूम या सुगंधित वस्तुएं
रक्षाबंधन के दिन बहन को किसी अच्छी गुणवत्ता का इत्र या सुगंधित बॉडी मिस्ट उपहार में दें, क्योंकि शुक देव को सुगंध बहुत प्रिय है। इस तोहफे को बहन को भेंट करने से बहन-भाई के रिश्ते में मिठास और मधुरता बनी रहती है।
गुलाबी या चमकदार सिल्क के वस्त्र
फैशन, सुंदर परिधान और सिल्क के कपड़ों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। राखी पर बहन को गुलाबी, हल्के लाल या चमकीले रंग की सिल्क साड़ी या सुंदर सूट गिफ्ट करें। यह उपहार न केवल उसकी सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि उसके सौभाग्य में भी वृद्धि करेगा।
मेकअप किट
शुक्र ग्रह सौंदर्य और आकर्षण का प्रतिनिधित्व करता है। रक्षाबंधन के दिन बहन को उच्च गुणवत्ता की ब्यूटी या मेकअप किट भेंट करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे बहन का वैवाहिक जीवन और व्यक्तित्व दोनों निखरते हैं।
