रक्षाबंधन पर नहीं रहेगी कलाई सूनी, भाई-बहन न होने पर ऐसे मनाएं ये पावन पर्व
punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 06:59 PM (IST)
Raksha Bandhan Celebration Without Sibling : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार तक ही सीमित नहीं रहता है, बल्कि यह प्रेम, सुरक्षा और आत्मिक जुड़ाव का पावन पर्म माना गया है। यदि आपका कोई भाई या बहन नहीं, तो उदास होने की कोई जरूरत नहीं हैं। जो बच्चे मां-बाप की इकलौती संतान होते हैं, वो इस पावन दिन पर कुछ बहुत खूबसूरत और अर्थपूर्ण तरीकों से राखी का त्योहार मना सकते हैं, जिससेआपकी कलाई और मन दोनों खुशियों से भर जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि भाई-बहन न होने पर किन खास तरीकों से मनाएं रक्षाबंधन का पावन त्योहार।

भगवान कृष्ण या लड्डू गोपाल को बांधें राखी
हिंदू परंपरा के अनुसार, ईश्वर को सबसे बड़ा रक्षक माना गया है। यदि आपका कोई भाई नहीं हैं, तो भगवान कृष्ण या लड्डू गोपाल को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मना सकते हैं।
पेड़-पौधों को बनाएं रक्षा-मित्र
प्रकृति हमारी सबसे बड़ी संरक्षक है। आप घर के आंगन में लगे तुलसी के पौधे, बरगद या पीपल के पेड़ को रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं। यह पर्यावरण सुरक्षा का एक सुंदर संदेश भी देता है।
सैनिकों और पुलिसकर्मियों को भेजें राखी
देश की सीमा पर तैनात जवानों या हमारी सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई कभी सूनी नहीं रहनी चाहिए। इसलिए उन्हें राखी और शुभकामनाएं भोजकर उनके प्रति सम्मान और उसके प्रति आभार या धन्यवाद व्यक्त करें।
मुंहबोले भाई या दोस्तों को बनाएं ढाल
रिश्ता खून का हो यह जरूरी नहीं, दिल का रिश्ता सबसे बड़ा होता है। आपके किसी करीबी दोस्त, पड़ोसी या मुंहबोले भाई-बहन को राखी बांधकर इस पवित्र रिश्ते की नई शुरुआत की जा सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
