Raksha bandhan 2021: बहन से राखी बंधवाने के बाद राशि अनुसार करें दान, मिलेगा पुण्य

Friday, Aug 20, 2021 - 01:38 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
राखी पर्व की बात करें तो धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ये त्यौहार भाई बहन के प्रेम के प्रतीक है। कहा जाता है रक्षा बंधन के पर्व भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली राखी की डोरी भाई के जीवन में शुभ शक्तियाों का संचार करती है तथा संकटों को भाई की रक्षा करती है। इसके अतिरिक्त माना जाता है कि बहन के शुभ हाथों से बंधा यह धागा भाई की बाहरी ताकतों, आपदा व तमाम तरह के कष्टों के रक्षा करता है। यही कारण है इस त्यौहार को सनातन धर्म में अधिक महत्व प्रदान है। बता दें इस बार राखी की त्यौहार 22 अगस्त, दिन रविवार को पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार इस बार रक्षा बंधन के इस पर्व पर भद्रा साया भी नहीं है। जिस कारण ये दिन बहुत खास माना जा रहा है। इसी खास दिन के मद्देनजर हम आपको बताने जा रहे हैं राखी के इस पर्व पर भाई के हाथ पर रक्षा सूत्र बांधने के अलावा भाई के हाथ से कौन से दान करवाने चाहिए। 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राखी बांधने के बाद भाई अगर राशि अनुसार शुभ दान करने से शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं- 
मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के भाईयों के हाथ पर राखी बंधवाने के उपरांत मंगल का यानि लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। 
वृष राशि: वृष राशि वालों को शुक्र से जुड़ी सफेद, क्रीम और चमकीले रंग की वस्तुओं दान करना चाहिए। 
मिथुन राशि: इन्हें बुध से जुड़ी यानि हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। 
कर्क राशि: चंद्र से संबंधित चमकीले रंग की सामग्री का दान करें। 
सिंह राशि: सूर्य ग्रह से संबंधित (नारंगी और तेज लाल रंग की चीजें का दान करें।
कन्या राशि: इस राशि वालों को भी बुध ग्रह की शुभता बढ़ाने के लिए हरे रंग की वाली सामग्री का दान करें। 
तुला राशि: कहा जाता है कि इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं अत: इन्हें इससे जुड़ी गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। कहा जाता है इससे साल भर की शुभता अर्जित कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: इसके स्वामी मंगल देव हैं अत: इन्हें भी मंगल का शुभ दान करना चाहिए।
धनु राशि: इस राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए इन्हें राखी बंधने के उपरांत बृहस्पति से संबंधी वस्तुओं का दान करना चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि के स्वामी शनि देव कहलाते हैं। इन्हें राखी बंधवाकर शनि की शुभता के लिए काले, नीले और जामुनी रंग की वस्तुओं का दान करें। 
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को भी शनि का ही दान करना चाहिए। 
मीन राशि: आखिरी राशि यानि मीन के स्वामी के गुरु ग्रह को माना जाता है। इसलिए इन्हें अपनी बहन से रक्षासूत्र बंधवाकर गुरु की शुभता बढ़ाने वाली चीजों का दान करना चाहिए। 

Jyoti

Advertising