रक्षा बंधन 2019ः पूजा की थाली में जरूर रखें ये खास चीज़ें

Sunday, Aug 11, 2019 - 04:05 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक होता है। बहनें इस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा करने का वचन लेती हैं। इस साल यह त्योहार 15 अगस्त दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का पर्व मनाने से पहले बहनों को कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है। जैसे कि बहनों को पूजा की थाली में कौन-कौन सा सामान रखना चाहिए। इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप नहीं जानते कि पूजा थाल में क्या होना चाहिए और क्या नहीं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। कहते हैं कि इन चीज़ों को रखने से शुभ फल मिलते हैं। 

कुमकुम
इस दिन कुमकुम का तिलक लगाया जाता है, इसलिए थाली में कुमकुम होना जरूरी होता है। जिसका संबंध सूर्य ग्रह के साथ होता है। ऐसे में अगर आप थाली में कुमकुम रखते हैं तो इससे भाई को आने वाले साल में खूब तरक्की मिलेगी। 

चावल 
अगर आप पूजा की थाली में चावल रखती है तो यह शुभ माना गया है, भाई को बहन कुमकुम का तिलक लगाने के बाद ऊपर से चावल लगाती है जिसका संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, इससे भाई-बहनों का प्रेम हमेशा बना रहता है।

नारियल 
अगर आप रक्षाबंधन पर पूजा की थाली में नारियल यानि श्रीफल रखती है तो इससे भाई-बहन के जीवन में हर प्रकार की सुख सुविधाएं मिलती है। 

रक्षा सूत्र 
बहनों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र हमेशा दाएं हाथ की कलाई पर बांधें, इससे भाई के जीवन में आने वाली मुश्किल परिस्थितियों से रक्षा होती है।

मिठाई 
अगर बहन राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई खिलाती है तो इससे भाई के ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है, इससे भाई की संतान और उसके वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है।

दीपक 
अगर रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की दीपक से आरती करती है तो इससे भाई के जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं, दीपक का संबंध शनि और केतु ग्रह से माना जाता है। 

जल से भरा कलश 
जल से भरा हुआ कलश चंद्रमा से संबंध रखता है, अगर बहन भाई की कलश से पूजा करती है और बहन दुआएं करती है तो इससे भाई के जीवन में मानसिक शांति आती है। 

Lata

Advertising