आज भी मनाया जाएगा रक्षाबंधन, कल भद्रा होने के चलते बहुत लोगों ने नहीं मनाया पर्व

Friday, Aug 12, 2022 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : भाई-बहन के प्रेम को रेशम की डोर से जाहिर करता रक्षाबंधन का त्योहार राजधानी में मनाया गया। हालांकि इस साल भद्रा होने की वजह से अधिकतर लोग शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं लेकिन गुरुवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु व सुख-समृद्धि मिलने की कामना देते हुए आशीष दिया। भाइयों ने प्यार भरे तोहफों के साथ अपनी बहनों को आजीवन रक्षा देने का वचन भी दिया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

रक्षाबंधन के चलते बाजारों में काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। बहनों ने राखियां व मिठाइयां खरीदीं। कई दुकान पर लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। भद्रा होने की वजह से शुक्रवार को अधिकतर लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे। खासकर पूर्णिमा होने से 12 अगस्त का पूरा दिन रक्षाबंधन के लिए ज्योतिषियों द्वारा शुभ बताया गया है। 

Niyati Bhandari

Advertising