Raj Lakshan Rajyog: 12 साल बाद बन रहा राजलक्षण राजयोग, 3 राशियों को देगा अचानक सफलता

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2023 - 09:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Raj Lakshan 2023: ज्योतिष में कई बार ग्रहों के विरले संयोग बनते हैं। अद्भुत संयोग बनते हैं। महत्वपूर्ण संयोग बनते हैं और ग्रहों के यह संयोग कई बार राजयोग भी बना देते हैं। सूर्य और देव गुरु बृहस्पति के संयोग से 12 साल बाद राज लक्षण राजयोग बना है। सूर्य ने जब 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर किया तो वह मेष राशि में चल रहे थे। उस समय उन्होंने गुरु के साथ राज लक्षण राजयोग बनाया। इस गोचर के वक्त मेष राशि में विराजमान गुरु धनु राशि में आए। जो सूर्य को नवम दृष्टि से देख रहे थे और नवम पंचम योग होने से राजलक्षण राजयोग बना। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शानदार, महत्वपूर्ण और बलशाली कहा जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनता है, वह व्यक्ति बादशाहों की तरह जिंदगी जीता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राजलक्षण राजयोग काफी शुभ माना जाता है। इस राजयोग के बनने से जातकों को मान-सम्मान, धन-संपदा और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। उसके व्यक्तित्व में निखार आता है, जिससे हर कोई उसे प्रेरित होता है। 16 दिसंबर से यह योग बना है, तब से कई राशियों को जबर्दस्त फायदा होना आरंभ हो गया है। इन राशियों के लोगों को करियर में अचानक से सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

PunjabKesari Raj Lakshan Rajyog

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में राज लक्षण योग का असर इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। नए साल में नौकरी बदलने का मौका मिलेगा। मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कानूनी मामलों से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही नए साल में वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

PunjabKesari Raj Lakshan Rajyog

दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। राज लक्षण योग सिंह राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि में राज लक्षण योग पांचवे भाव में आ रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च शिक्षा का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान की ओर से भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से भी निजात मिल सकती है। इसके साथ ही नवपंचम योग भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

तीसरी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। सूर्य धनु राशि के लग्न भाव में आ रहे हैं। इसके साथ ही गुरु भी लग्न भाव के स्वामी हैं। ऐसे में राज लक्षण योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चले आ रहे विवाह अब समाप्त होंगे। कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। इससे आपकी प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ सकती है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Raj Lakshan Rajyog


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News