2020 में राहु का गोचर किस राशि के लिए लाएगा शुभ संकेत

Wednesday, Dec 11, 2019 - 09:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ये बात तो सब जानते ही हैं कि साल 2019 खत्म होने की कगार पर ही है और साल 2020 का इंतजार हर किसी को है। ऐसे में हर किसी में ये जानने की इच्छा भी होती ही होगी कि उनका आने वाला साल कैसा रहने वाला है और क्या-क्या हो सकता है। देर न करते हुए हम आपको बताते हैं कि आने वाले साल में राहु अपनी राशि बदलेगा और जिसका असर हर एक राशि में देखने को मिलेगा। बता दें कि राहु 2020 की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 तक मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। चलिए आगे बताते हैं किन 3 राशि वालों के लिए ये बहुत खास होने वाला है। 

मेष
राहु का आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर बना हुआ है। जो इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत है। ये आपको अपने करियर में सफलता दिला सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृष
राहु का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा है जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए उत्तम आसार है। वाणी पर संयम बरतना होगा।

मिथुन
राहु के प्रभाव से 2020 आपके लिए परेशानियों भरा रह सकता है। कोई पैसों को लेकर आपसे धोखाधड़ी कर सकता है। 

कर्क
आपके बारहवें भाव में राहु का गोचर होने से आप तनाव में रह सकते हैं। सेहत काफी बिगड़ सकती है। हालांकि लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। 

सिंह
2020 की शुरुआत में राहु आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं।

कन्या
राहु का गोचर आपके दशम भाव में चल रहा है। करियर में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला
राहु आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर साल के शुरुआती महीनों में तो अच्छा फल देगा। लेकिन साल के मध्य में आते आते आपके कष्ट बढ़ा सकता है। 

वृश्चिक
राहु आपके अष्टम भाव में रहेगा। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आने वाला साल कष्टों भरा रह सकता है। 

धनु
राहु आपके सप्तम भाव में रहेगा। किसी पर विश्वास आंख बंद करके न करें। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। 

मकर
राहु आपके छठे भाव में गोचर करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। 

कुंभ
साल 2020 में कुंभ राशि वालों का राहु पंचम भाव में रहेगा। जो पारिवारिक जीवन में संकट आने का संकेत दे रहा है। संतान की तरफ से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। 

मीन
राहु आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। जिसके चलते माता पिता के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। मानसिक रोगों के आप शिकार हो सकते हैं। 

Lata

Advertising