गर्दिश में है फिल्मी जगत की हस्तियों के सितारे, ग्रहों की चाल आगे और करेगी बुरा हाल

Sunday, Sep 27, 2020 - 04:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
राहु 23 सितंबर को अपनी राशि बदल चुके हैं और वह बुध की मिथुन राशि से शुक्र की वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। राहु एक पाप ग्रह हैं, मायावी ग्रह हैं, तिलिस्मी ग्रह  हैं और सबसे रहस्यमई ग्रह भी है। यह हमारे सौरमंडल में कहीं विजिबल नहीं होते  लेकिन यह जब भी यह राशि बदलते हैं , तो हलचल मचा देते हैं। राहु जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिस पर बिगड़ जाते हैं , उसके लिए समस्याओं और मुसीबतों के दरवाजे खोल देते हैं। राहु ने शुक्र की वृषभ राशि में प्रवेश किया है तो विभिन्न राशियों पर इसका अच्छा और बुरा प्रभाव तो पड़ेगा ही,  लेकिन फिल्मी दुनिया यानी बॉलीवुड भी  राहु की नजर का शिकार होने से बच नहीं पाएगा। राहु शुक्र की राशि में आए हैं और शुक्र ग्रह सौंदर्य, ग्लैमर ,फिल्मी दुनिया,  अभिनय, गीत गीत-संगीत के कारक  ग्रह हैं।  यानी  अभिनय जगत आर ग्लैमर की दुनिया में शुक्र का सिक्का चलता है और अब उसी शुक्र ग्रह के घर में राहु आकर बैठ गए हैं।  18 साल बाद राहु उसी  वृषभ राशि में आए हैं जिसमें वह सितंबर 2002 में आए थे और  फिल्मी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था। इससे पहले सितंबर 2002 में यानी आज से 18 साल पहले अभिनेता सलमान खान पर यह आरोप लगे थे कि उन्होंने मुंबई के फुटपाथ पर अपने अपनी तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी  चढ़ा दी थी  और फुटपाथ पर सो रहे कई लोग उनकी गाड़ी की चपेट में आ गए थे।  तब यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना था सलमान खान पूरी तरह घिर गए थे। मामला अदालत तक जा पहुंचा था। यानी फिल्मी जगत के लिए मुसीबत का दौर शुरू हो गया था क्योंकि सलमान खान कई फिल्मों  में काम कर रहे थे और उनके इस झमेले में फंसते ही बॉलीवुड जगत हिल गया था। 

ठीक वैसी स्थिति अब भी बन गई है। राहु उसी वृषभ राशि  में आ चुके हैं। नक्षत्र मृगशिरा है जिसके स्वामी मंगल हैं।  मंगल उग्र ग्रह हैं। यानी यहां भी एक ट्रेंगल बना है । राहु पाप ग्रह हैं।  विवाद खड़े करते हैं शुक्र की राशि में आए हैं और शुक्र फिल्मी दुनिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। नक्षत्र मंगल का है। मंगल उग्रता देते हैं। यानी योग अमंगल कारी बनता है। मामला इस बार हिट एंड रन का न होकर ड्रग कनेक्शन से जुड़ा है और सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर फिल्मी दुनिया में आए दिन हो रहे नए घटनाक्रम से जुड़ा है कुंडली टीवी के दर्शकों को मैं यह बता दूं कि  राहु का संबंध ड्रग्स से है, नशे से है, माफिया से है और अपराधियों से है। अब   बहुत से लोग यह सवाल उठा सकते हैं कि राहु का राशि परिवर्तन तो 23 सितंबर को हुआ है लेकिन  फिल्मी सितारों द्वारा ड्रग्स लेने से संबंधित कंट्रोवर्सी तो कई दिन पहले से शुरू हो चुकी है। राहु जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव राशि परिवर्तन से काफी पहले मिलना शुरू हो जाता है और राहु राशि परिवर्तन से पहले अगली राशि में जाने की भूमिका व पटकथा पहले से ही तैयार कर डालते हैं । और जब राहु राशि परिवर्तन कर देते हैं तो उनकी क्रूर दृष्टि और उनके  बुरे प्रभाव से  बच पाना  काफी मुश्किल हो जाता है। राहु कंट्रोवर्सी में फंसा देते हैं।

व्यक्ति को विवादों से जोड़ देते हैं। प्रशंसकों को आलोचकों में बदल देते हैं।  यही स्थिति अब दिख रही है फिल्मी दुनिया के कई जाने-माने चेहरे ड्रग कनेक्शन  के चलते हीरो से जीरो बन रहे हैं। यानी सितारों के सितारे गर्दिश में जा रहे हैं। राहु फिल्मी दुनिया के गड़े मुर्दे भी उखाड़ रहे हैं। ड्रग पार्टियों के किस्से बाहर आ रहे हैं। ड्रग से संबंधित चैट सार्वजनिक हो रही है। जिन अभिनेत्रियों का नाम ड्रग कनेक्शन में आ रहा है, अगर उनकी कुंडलियों का अवलोकन किया जाए तो उनके मुसीबत में बनने वाली हैं।  राहु की स्थिति उन्हें आने वाले दिनों में और संकट में डालने वाली है। आने वाले दिनों में राहत मिलती दिख नहीं रही और 27 जनवरी के बाद जब राहू रोहिणी नक्षत्र में पहुंच जाएंगे तो फिल्मी दुनिया के लिए स्थिति और भी चिंतनीय हो सकती है क्योंकि रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र है और राहु सूर्य और चंद्र का जब ग्रहण योग बनेगा तो फिल्मी दुनिया की परेशानियां भी निश्चित रूप से बढ़ेंगी और कई सितारों के सितारे  हिचकोले खाते नजर आएंगे। उन्हें अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। राहु अंतता: फिल्मी दुनिया में हलचल मचा कर ही शांत होंगे। राहु कब शांत होंगे, इसके लिए फिल्मी दुनिया को मार्च तक का इंतजार करना होगा।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Jyoti

Advertising