Rahu-Ketu Transit 2023-2024: राहु-केतु करने जा रहे गोचर, इन 4 राशियों के शुरू होने वाले बुरे दिन

Wednesday, Aug 23, 2023 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu-Ketu Transit 2023-2024: 2023 में 30 अक्टूबर को राहु और केतु का गोचर होने जा रहा है। ये दोनों छाया ग्रह हैं। इनका अपना कोई अस्तित्व नहीं है लेकिन जिस भाव में होते हैं, उसमें बढ़िया फल करते हैं। अगर गुरु में हैं तो गुरु के अनुसार परिणाम करेंगे और भाग्य स्थान में विराजमान हैं तो भाग्य के मुताबिक फल करेंगे। इन दोनों के गोचर का असर बहुत तेजी के साथ होता है। अगर ये आपकी कुंडली में आठवें या बारहवें हैं तो नेगेटिव असर करते हैं। आज बात करेंगे ऐसी 4 राशियों के बारे में जिनको बढ़िया परिणाम नहीं मिलेंगे। 2 राशियां केतु के हिसाब से बढ़िया नहीं होंगी और 2 राशियां राहु के हिसाब से बढ़िया नहीं होंगी।

Aries मेष राशि: मेष राशि में ही इस समय राहु और केतु का गोचर हो रहा है। गुरु भी साथ में ही गोचर कर रहे हैं। लग्न के ऊपर से राहु का गोचर बढ़िया नहीं होता। सप्तम के ऊपर से केतु का गोचर बढ़िया नहीं माना जाता। राहु बारहवें भाव में चले जाएंगे 30 अक्टूबर को और ये 2025 तक ऐसे ही रहेंगे। केतु थोड़े से सही हो जाएंगे क्योंकि वो छठे में आ जाएंगे। राहु बारहवें में जाकर परेशान कर सकते हैं। यहां पर मेष राशि के जातको को थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। बारहवें भाव से खर्चा देखा जाता है और ये मोक्ष प्राप्ति का भी भाव है। विदेश यात्रा भी इसी भाव से देखी जाती है। राहु की दृष्टि जाती है चौथे भाव के ऊपर, जो आपकी मां का भाव है। यदि राहु पहले से ही यहां हैं तो मां की सेहत की चिंता रहेगी। यदि मकान, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरदीना चाहते हैं तो उसमें भी थोड़ी देरी देखने को मिलेगी।

Leo सिंह राशि: सिंह राशि के लिए केतु दूसरे भाव में चले जाएंगे और राहु अष्टम में आ जाएंगे। गाड़ी थोड़ी सी धीमी चलाएं। यदि आप गाड़ी तेज चलाते हैं तो दुर्घटना हो सकती है। एक दृष्टि जाएगी बारहवें भाव के ऊपर। खर्चा थोड़ा सा बढ़ सकता है। विदेश जाने का प्लान भी बनेगा। सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें। जंक फूड अवॉयड करें। मां की सेहत के लिहाज से भी राहु का गोचर बढ़िया नहीं है।

Effects of Ketu transit केतु गोचर के दुष्प्रभाव
Libra तुला राशि: एक ग्रह के हिसाब से ये गोचर सही रहेगा लेकिन दूसरा परेशानी पैदा करेगा। राहु छठे भाव में चले जाएंगे और केतु बारहवें भाव में आ जाएंगे। बारहवां भाव मोक्ष का स्थान है और केतु मोक्ष के कारक ग्रह हैं। जिन लोगों की आयु ज्यादा है तो हो सकता है, उनके साथ कोई अनहोनी हो जाए। यहां से खर्चे भी देखे जाते हैं। अगर विदेश जाने के लिए फाइल लगाएंगे तो वहां पर भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ड्राइविंग थोड़ी सी ध्यान से करें। केतु बारहवें भाव में हैं तो चौथा भाव इसके प्रभाव में रहेगा। चौथे स्थान से सुख स्थान देखा जाता है। कोई सीक्रेट लीक हो सकते हैं।

Aquarius कुम्भ राशि: कुम्भ के लिए बुध की राशि अष्टम में रहेगी। इस वजह से आपको थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, अष्टम का गोचर बढ़िया नहीं होता। यदि केतु की दशा या महादशा चल रही है तो आपको परेशानी का ज्यादा सामना करना पड़ सकता है। अष्टम भाव से अचानक हानि देखी जाती है। केतु जब अष्टम में गोचर करेंगे तो एक दृष्टि देंगे बारहवें भाव को। बारहवां भाव खर्चे का भाव है। नेगेटिव साइड में खर्चा देखना पड़ेगा। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो उसमे भी थोड़ी परेशानी देखनी पड़ेगी।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Niyati Bhandari

Advertising