Rahu Ketu Transit 2023-2024 : जानें, धनु राशि वालों के लिए केतु के शुभ प्रभाव

Saturday, Aug 05, 2023 - 11:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Ketu Transit 2023-2024: आज बात करेंगे राहु-केतु के गोचर की जो होने जा रहा है 30 अक्टूबर को। इसके बाद केतु कन्या राशि से गोचर करना शुरू कर देंगे और राहु मीन राशि से गोचर करना शुरू कर देंगे। ये 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की अपनी कोई राशि नहीं होती लेकिन जिस राशि में ये बैठते हैं उसी राशि का फल करते हैं। खासतौर पर आज आपको बताएंगे कि धनु राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर कैसा रहेगा ?

Effect of Ketu in Sagittarius धनु राशि के ऊपर केतु का प्रभाव: लग्न का स्वामी पंचम में चला गया है। ये बहुत शुभ गोचर है। शनि की साढ़ेसाती आपके ऊपर खत्म हो चुकी है और शनि तीसरे भाव में हैं। केतु भी शुभ गोचर में आ गए हैं। शुक्र नौवें स्थान में। सूर्य, मंगल और बुध ग्यारहवें स्थान में गोचर कर रहे हैं। यदि केतु की महादशा या अंतर्दशा चल रही है तो निश्चित तौर पर बढ़िया फल मिलेंगे। सबसे पहले कर्म स्थान को प्रभावित करेंगे। राहु-केतु का फल सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसा हो सकता है पहले आपकी प्रमोशन हो जाए या ट्रांसफर हो जाए। जो लोग नई जॉब के इंतजार में हैं, उन्हें नई जॉब मिल सकती है।

शनि धन भाव के स्वामी हैं और शुभ गोचर में हैं। अगर जॉब चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके भी बढ़िया फल मिलेंगे। केतु की दृष्टि धन भाव के ऊपर है और धन भाव का स्वामी पहले से ही शुभ गोचर में है। सेविंग में भी बढ़ोतरी होगी। जो लोग संतान सुख से वंचित हैं उन्हें भी संतान की प्राप्ति हो सकती है। केतु छठे भाव को देखेंगे। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है या फिर शत्रु से परेशान हैं तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising