Rahu Ketu Transit 2023-2024 : जानें, मेष राशि वालों के लिए केतु के शुभ प्रभाव

Friday, Aug 04, 2023 - 10:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Ketu Transit 2023-2024: आज बात करेंगे राहु-केतु के गोचर की जो होने जा रहा है 30 अक्टूबर को। इसके बाद केतु कन्या राशि से गोचर करना शुरू कर देंगे और राहु मीन राशि से गोचर करना शुरू कर देंगे। ये 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की अपनी कोई राशि नहीं होती लेकिन जिस राशि में ये बैठते हैं, उसी राशि का फल करते हैं। खासतौर पर आज बात करेंगे कि मेष राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर कैसा रहेगा ?

Effect of Ketu in Aries मेष राशि के ऊपर केतु का प्रभाव: चंद्रमा 1 नवंबर को तीसरे भाव में रहेंगे, शुक्र पंचम में रहेंगे, केतु छठे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य, बुध, मंगल का गोचर आपकी कुंडली में सप्तम स्थान से होगा और शनि ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहे होंगे। 2 पाप ग्रह शनि और केतु दोनों का गोचर शुभ हो गया है। मेष राशि की कुंडली में गुरु आपकी कुंडली में भाग्य स्थान के स्वामी हो जाते हैं। ये राहु के साथ गोचर कर रहे हैं और राहु मानसिक परेशानी देने वाले ग्रह हैं। ये युति टूट जाएगी और गुरु भाग्य स्थान को देखेंगे।

केतु का गोचर छठे भाव में शुभ माना जाता है। राहु और केतु की कोई राशि नहीं है लेकिन ये ग्रह सबसे ज़्यादा  तीव्रता के साथ फल करते हैं। केतु दशम भाव को देखेंगे। दशम भाव से कर्म देखा जाता है। अगर नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो हो सकता है उसमे निजात देखने को मिले। कारोबार में केतु बढ़िया फल करेंगे। जो मैरिड लोग हैं, उन्हें फायदा देखने को मिलेगा और संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।

केतु बारहवें भाव को देखेंगे। धन भाव के ऊपर केतु की दृष्टि होना आपके धन में भी वृद्धि करेगा। केतु दुश्मनों का नाश करने वाले ग्रह हैं। हो सकता है इनसे छुटकारा मिल जाए। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निजात मिलेगा। ऐसा तभी होगा जब आपकी कुंडली में केतु की दशा या महादशा चलेगी। मेष राशि के जातकों को निश्चित तौर पर फायदा देखने को मिलेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising