Rahu Ketu Transit 2023-24 :18 महीने के लिए होने जा रहा है राहु-केतु का गोचर जानें, तुला राशि का हाल

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Ketu Transit: आज बात करेंगे राहु और केतु के गोचर के बारे में। ये गोचर हो रहा है इस साल 30 अक्टूबर को। ये वक्र अवस्था में चलने वाले ग्रह हैं। इसके बाद 18 मई 2025 में इनका गोचर होगा। राहु और केतु की अपनी कोई राशि नहीं है। ये जहां पर बैठते हैं, उसी भाव का फल करते हैं। जिस राशि में बैठते हैं, उस राशि के स्वामी का फल करते हैं। ये बहुत ही जल्दी फल करते हैं। तो आइए जानते हैं कि राहु-केतु के गोचर से तुला राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Libra तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए केतु इस समय चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। राहु और केतु चंद्रमा को ग्रहण लगाने का काम करते हैं। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। केतु आपकी कुंडली में चले जाएंगे बारहवें भाव में। ये उल्टे चलते हैं। राहु सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये अशुभ गोचर में हैं। राहु छठे भाव में आ जाएंगे और ये शुभ गोचर है। यदि आपकी कुंडली में राहु की अंतर्दशा या महादशा चल रही है तो राहु आपको अच्छे फल देने शुरू कर देंगे। गुरु शुभ गोचर में हैं।

30 अक्टूबर के बाद तुला राशि के जातकों के लिए समय सही हो जाएगा। गुरु देखेंगे ग्यारहवें भाव को। इच्छाओं की पूर्ति हो जाएगी, आय में वृद्धि होगी और कर्म का बढ़िया फल मिलेगा। गुरु सीधा चंद्रमा को देखेंगे। पहले केतु चंद्रमा को डिस्टर्ब कर रहे हैं। राहु यहां पर आकर दुश्मनों को मिटाने का काम करेंगे। यदि किसी लीगल केस में फंसे हुए हैं तो उसमें राहत देखने को मिल सकती है। राहु नौवें स्थान में बैठकर कर्म स्थान को एक्टिवेट करेंगे। प्रमोशन मिलने की संभावना है। राहु देखेंगे दूसरे भाव को। पहली जॉब दूसरे भाव से आती है। नई जॉब मिलने की संभावना है। विदेश जाने का भी योग बनेगा। केतु बारहवें भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। खर्चें बढ़ सकते हैं। केतु चौथे भाव को देखेंगे। प्रॉपर्टी या कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News