आज होगी बड़ी ज्योतिषिय घटना, राहु-केतु का राशि परिवर्तन मचाएगा धमाल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu and Ketu Transit 2020: वैसे तो पूरा सितंबर का महीना ही ज्योतिष व खगोलीय घटनाओं की दृष्टि से  बहुत महत्वपूर्ण चल रहा है लेकिन 23 सितंबर का दिन विशेष रूप से इस साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन साबित होने वाला है। ज्योतिष विज्ञान में सबसे रहस्यमय और मायावी व पापी ग्रह राहु और केतु इस दिन अपनी-अपनी राशि बदलने जा रहे हैं।  इन दोनों ग्रहों के इस राशि परिवर्तन पर बड़े लेवल पर हलचल और दूरगामी असर देश-दुनिया पर देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari Rahu and Ketu Transit 2020
Rahu Ketu Transit 2020 to 2022 Predictions: राहु और केतु दो ऐसे ग्रह हैं, जिन्हें शैडो ग्रह कहा जाता है यानी छाया ग्रह कहा जाता है। सौरमंडल में यह कहीं भी विजिबल नहीं होते यानि दिखाई नहीं देते।  इनका कोई वास्तविक आकार नहीं है। दोनों ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलते हैं यानी वक्री अवस्था में रहते हैं अर्थात रिवर्स गियर में रहते हैं। यह दोनों ग्रह किसी भी राशि के स्वामी नहीं है लेकिन इनकी अपनी उच्च और नीच राशियां जरूर हैं। राहु ग्रह मिथुन राशि में उच्च और धनु राशि में नीच के होते हैं जबकि इसके बिल्कुल ठीक उलट केतु ग्रह धनु राशि में उच्च के और मिथुन राशि में नीच के होते हैं।

अगर राहु व केतु किसी की कुंडली में अच्छी पोजीशन पर बैठे हो और देने पर आ जाएं तो गरीब आदमी को राजा बना देते हैं और छप्पर फाड़कर धन देते हैं लेकिन अगर यह दोनों ग्रह बिगड़ जाएं तो जिंदगी को संघर्षों व  परेशानियों में उलझा कर रख देते हैं। अपने ज्योतिषियों को कहते सुना होगा कि अगर राहु ग्रह बिगड़ जाए तो कपड़े उतरवा लेता है।

राहु और केतु दोनों ग्रह 23 सितंबर को राशि बदल रहे हैं और इन ग्रहों का राशि परिवर्तन कई लोगों के लिए राहत लेकर आएगा तो कुछ लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। कई राशियां मालामाल होंगी तो कई राशि वालों की चिंताएं भी बढ़ेंगी। देश-दुनिया पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

राहु ग्रह 23 सितंबर को सुबह 5:28 पर बुध की मिथुन राशि से शुक्र की वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जहां ये 12 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। इसी तरह केतु ग्रह 23 सितंबर को ही सुबह 7:30 पर देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि से मंगल की वृषभ राशि में जाएंगे, जहां पर वह 12 अप्रैल 2022 तक सुबह 8:44 तक रहेंगे।

PunjabKesari Rahu and Ketu Transit 2020
हालांकि राहु और केतु यह दोनों पाप ग्रह हैं लेकिन यह दोनों ग्रह शुभ फल भी देते हैं और इनके शुभ फल से व्यक्ति धनवान व राजयोग सुख भी प्राप्त करता है। कई बड़े लीडरों की कुंडली में राहु मजबूत स्थिति में होता है और इसी राहु की वजह से या इसी राहु की महादशा या अंतर्दशा में वे लीडर न केवल इलेक्शन जीतते हैं बल्कि ऊंचा पद भी हासिल करते हैं।

केतु ग्रह की प्रवृत्ति यानी फितरत अर्थात नेचर राहु से थोड़ा अलग है । केतु को मोक्ष, अध्यात्म और वैराग्य का कारक माना जाता है। अगर कुंडली में केतु शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति के अध्यात्म में रूचि बढ़ा देता है। राहु व केतु के 23 सितंबर को होने वाले राशि परिवर्तन से  5 राशियां बहुत फायदे में रहने वाली हैं और इन की मुरादे पूरी होने वाली है। यह 5 राशियां हैं - मेष राशि , कर्क राशि, सिंह राशि , तुला राशि व वृश्चिक राशि।

PunjabKesari Rahu and Ketu Transit 2020

Affect on your zodiac sign : राहु और केतु का यह जो गोचर है यानी राशि परिवर्तन है , वह मेष राशि के लिए काफी शुभ रहेगा। कई क्षेत्रों में शानदार सफलताएं मिलेंगी। साहस में वृद्धि होगी। प्रभाव में वृद्धि होगी। थोड़ा वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति से तो बचना ही होगा।

वृषभ राशि वालों को धन संबंधी कार्यों में थोड़ा सावधान रहना होगा । दिखावे से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है और परिवार में किसी से मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

मिथुन राशि वालों को अपनी सेहत का थोड़ा खास ख्याल रखना होगा।  छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कत भी आ सकती है। मानसिक परेशानी भी हो सकती है और अपने कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी महसूस होगी लेकिन फिर धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा।

कर्क राशि वालों के लिए राहु व केतु का यह गोचर बहुत शानदार रहने वाला है। लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, वह पूरे होते चले जाएंगे। शत्रुओं पर आप विजय हासिल करेंगे। विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो संभावना बन रही है।

सिंह राशि वालों के लिए भी राहु व केतु का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है। आमदनी में इजाफा होगा और उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

कन्या राशि वालों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। अध्यात्म के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी विल पावर ही आपको कठिन दौर में सफलता दिलाएगी।

तुला राशि वाले भी निश्चिंत रह सकते हैं। समय अच्छा है। मौके का फायदा उठाना चाहिए । कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और पसंदीदा जगह पर तबादला भी हो सकता है। कोई ऐसी घटना घटित होगी जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि वाले भी लकी रहने वाले हैं। आपके सोचे हुए कई प्रोजेक्ट अब रफ्तार पकड़ने लगेंगे। विद्यार्थियों के लिए तो समय विशेष रूप से अच्छा है । उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को खास फायदा होगा और जो लोग किसी रिसर्च वर्क से जुड़े हैं , उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी।

धनु राशि वालों को थोड़ा सचेत रहना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। खासकर भागीदारी में अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो अपने सहयोगी के साथ थोड़ा मनमुटाव भी हो सकता है। वाद-विवाद से आपको बचना होगा और अपने लाइफ पार्टनर की सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

मकर राशि वालों को भी संभल कर चलने की जरूरत है। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा । आप के कर्ज में वृद्धि हो सकती है । आपको बड़े सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेने होंगे और जल्दबाजी से बचना होगा।

कुंभ राशि वालों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। जिससे थोड़ी मायूसी रहेगी । प्रेम जीवन में भी थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है । अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो कोई गलतफहमी पनप सकती है। आपको इस बारे विशेष ध्यान रखना होगा।  वैसे आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

मीन राशि वालों को अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए । उनकी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वैसे आर्थिक पक्ष आपका ठीक रहने वाला है। अगर कहीं रुका हुआ पैसा है तो आपको मिलेगा।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Rahu and Ketu Transit 2020

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News