Rahu Ketu Gochar 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगी राहु-केतु की कृपा, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

punjabkesari.in Thursday, Nov 06, 2025 - 10:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Ketu Gochar 2026: 2026 का साल राहु-केतु और शनि-बृहस्पति की चाल से बदलेगा भाग्य। वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 ग्रहों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष राहु-केतु का राशि परिवर्तन (गोचर) दिसंबर माह में होगा। जब राहु कुंभ से मकर और केतु सिंह से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही देवगुरु बृहस्पति सिंह में और शनि अपने नक्षत्रों के पद गोचर में सक्रिय रहेंगे। इन प्रमुख ग्रहों की चाल से कई राशियों का भाग्य करवट लेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष चार राशियां ऐसी हैं जिन पर राहु-केतु का प्रभाव धन, सफलता और पदोन्नति के रूप में शुभ परिणाम लाएगा। आइए जानते हैं, कौन-सी हैं वे 4 भाग्यशाली राशियां।

PunjabKesari Rahu Ketu Gochar

राहु-केतु का गोचर बदल देगा तकदीर
2026 में राहु-केतु का यह गोचर चार राशियों वृषभ, सिंह, तुला और धनु के जीवन में नई चमक और आर्थिक उन्नति लेकर आने वाला है। यह समय कर्म और प्रयास पर विश्वास रखने का है। राहु आपको नए अवसर देगा और केतु जीवन में संतुलन सिखाएगा। इसलिए कर्म करते रहें, नकारात्मक विचारों से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृषभ राशि – सफलता और सुख-समृद्धि का वर्ष
वृषभ राशि वालों के लिए 2026 वर्ष अत्यंत फलदायी रहने वाला है। करियर में मनचाही पदोन्नति और आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों को सम्मान और नया अवसर मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा मुनाफा और विस्तार का अवसर प्राप्त होगा। नए घर, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना साकार हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह योग बन रहे हैं, जबकि विवाहित जातकों के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राहु की स्थिति आपकी आर्थिक प्रगति का मार्ग खोलेगी, जबकि केतु पारिवारिक स्थिरता को मजबूत करेगा।

PunjabKesari Rahu Ketu Gochar
सिंह राशि – कठिनाइयों के बीच मिलेगा शानदार फल
सिंह राशि पर भले ही ढैय्या का प्रभाव रहेगा परंतु राहु-केतु और बृहस्पति की स्थिति सकारात्मक परिणाम देगी। नौकरी व व्यवसाय में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। आय में वृद्धि और संतान पक्ष से संतोष मिलने के योग हैं। विदेश या लंबी दूरी की यात्रा से लाभ की संभावना है। बेरोजगार जातकों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। ग्रहों की चाल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी बस अति-आत्मविश्वास से बचें और संयम रखें।

तुला राशि – करियर और निवेश में बड़ा लाभ
तुला राशि के लिए 2026 का गोचर एक सुनहरा अवसर लेकर आएगा। व्यापार में नई डील हाथ लग सकती है, जो दीर्घकालिक मुनाफा देगी। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या विभागीय परिवर्तन के योग बनेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। अविवाहित जातकों के विवाह प्रस्ताव पक्के हो सकते हैं। केतु के शुभ प्रभाव से आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप जीवन के महत्वपूर्ण फैसले बेहतर ढंग से ले पाएंगे।

धनु राशि – धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि
धनु राशि के जातकों के लिए 2026 राहु-केतु का गोचर बेहद शुभ है। नई संपत्ति, वाहन या घर खरीदने के प्रबल योग हैं। नौकरी में प्रमोशन और सम्मान मिलेगा। व्यापार में विस्तार और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और संतुलन बना रहेगा। बृहस्पति की दृष्टि से आपकी किस्मत में वृद्धि होगी, जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी। राहु का प्रभाव नए अवसर देगा और केतु आपको स्थिर बनाए रखेगा। यह साल आपके लिए आत्म-विकास का समय साबित होगा।  

PunjabKesari Rahu Ketu Gochar

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News