Rahu Ketu Gochar: 2023 के आखिरी चंद्रग्रहण के बाद, राहु-केतु का गोचर इन 5 राशियों को दिलाएगा राजयोग  !

Friday, Oct 06, 2023 - 10:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu-Ketu Gochar 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण अक्टूबर महीने में जल्द ही लगने वाला है।  29 अक्टूबर को अश्विन मास की पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और रात 2 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा। इसकी खास बात यह है कि ये भारत में भी नजर आएगा। आपको बता दें कि चंद्रग्रहण के ठीक अगले दिन 30 अक्टूबर को छाया ग्रह राहु-केतु अपनी राशि बदलेंगे। ये पूरे डेढ़ साल बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु-केतु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर की वजह से कुछ राशियों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं, ऐसी कौन सी राशियां हैं, जिनकी तकदीर जल्द ही चमकने वाली है।

Aries मेष राशि
राहु-केतु गोचर का सबसे ज्यादा प्रभाव मेष राशि वालों को देखने को मिलेगा। युवाओं के लिए समय बेहद बढ़िया है। विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। व्यापारियों को अचानक से धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। अगर जॉब की तलाश में हैं तो वो भी मिल सकती है।

Taurus वृषभ राशि
राहु-केतु का गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। कर्ज से मुक्ति मिलने के चांस हैं। नौकरी और बिजनेस में भी तरक्की मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर किसी जगह निवेश किया हुआ है तो फायदा मिलेगा।

Scorpio वृश्चिक राशि
राहु-केतु का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुड न्यूज लेकर आएगा। छात्रों को शिक्षा के लिहाज से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिलेगी। अगर निवेश करने के प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए समय बहुत बढ़िया है। अटका हुआ धन भी वापिस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।

Sagittarius धनु राशि
ग्रहों के शुभ प्रभाव से धनु राशि के जातको को कारोबार में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनेगा, जो कि आर्थिक दृष्टि से शुभ होगा। इस दौरान वाणी पर नियंत्रण जरूर रखें। सपने भी साकार होंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

Aquarius कुम्भ राशि
इस गोचर की वजह से कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। दांपत्य जीवन भी काफी खुशहाल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय काफी शुभ रहने वाला है। पुराने कर्ज से मुक्ति के साथ जमीन संबंधी मामलों में भी सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप व्यापार में भी बहुत मुनाफा प्राप्त होगा।
 

Niyati Bhandari

Advertising