Pyramid Vastu tips: इस दिशा में पिरामिड रखने से होंगी सभी परेशानियां दूर

Thursday, Nov 10, 2022 - 10:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pyramid Vastu tips: प्रत्येक वस्तु अपनी-अपनी अहमियत लिए होती है। तभी तो माना जाता है की हर चीज का व्यक्ति पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है की वास्तु के रूल्स फॉलो करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में हर दिशा को महत्व दिया गया है। बहुत सी वस्तुएं ऐसी होती हैं, जिन्हें सही दिशा में न रखने से उनके दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है। कोई भी वस्तु अपना बुरा असर तब दिखाती है, जब उसे सही दिशा में न रखा जाए। ऐसे ही पिरामिड का अपना विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि पिरामिड को कब, कहां और कैसे रखना चाहिए- 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Benefits of placing a pyramid पिरामिड को रखने के फायदे 
वास्तु विद्वानों के अनुसार पिरामिड ऐसी जगह रखना चाहिए जहां घर के सदस्य सबसे ज्यादा समय व्ययतीत करते हैं। ऐसा करने से आय में बढ़ोतरी होती है। पिरामिड में बहुत ज्यादा ऊर्जा होती है, यदि कोई थका हुआ व्यक्ति इसके पास या ऐसी आकार की वस्तु के पास बैठ जाता है तो उसकी सारी थकावट दूर हो जाती है और शरीर को नई शक्ति और एकाग्रता मिलती है। 

Which type of pyramid is good किस प्रकार का पिरामिड अच्छा है 
बाज़ार में बहुत तरह से पिरामिड मिलतें है पर वास्तु के अनुसार घर में चांदी, तांबे, पीतल का पिरामिड ही सबसे अच्छा माना गया है। यदि आप इन्हें नहीं ले पाते तो लकड़ी से बना हुआ पिरामिड भी रख सकते हैं। प्लास्टिक का पिरामिड कभी भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसका प्रभाव अच्छा नहीं होता। इसे घर में रखने से कोई फायदा भी नहीं होगा। 

Place pyramid in this direction इस दिशा में रखें पिरामिड
अगर आप व्यापार में वृद्धि चाहते हैं तो पिरामिड की पूजा मां लक्ष्मी के मंत्र- ओम लक्ष्मी नम: के साथ करें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। इसे उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में रखने से व्यापार में बेशुमार लाभ मिलेगा।

Niyati Bhandari

Advertising