वास्तु: अपने मूलांक के हिसाब से सजाएं अपना घर, फिर देखें कमाल

Thursday, Aug 29, 2019 - 12:15 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहा जाता है हमारे जीवन में वास्तु का बहुत महत्वपूर्ण रोल है। इसीलिए न केवल भारत में बल्कि चीन जैसे देशों में भी इसका आज भी प्रचलन है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आस पास मौज़ूद चीज़ों के अलावा हमारे यानि व्यक्ति के मूलांक का भी वास्तु से संबंध होता है। महान ज्योतिष विद्वानों की मानें तो हमें अपने घर में रखे जाने वाली हर चीज़ को उसके मूलांक के हिसाब से रखना चाहिए। लेकिन एक मिनट, क्या आप जानते हैं कि मूलांक है क्या। अगर नहीं तो बता दें ये अंकों से जुड़ा है। कोई भी व्यक्ति कभी भी कहीं भी अपनी जन्मतिथि की मदद से मूलांक निकाल सकता है व अपने आज के साथ अपने आने वाले कल को भी संवार सकता है। तो आइए जानते हैं वास्तु और मूलांक का हमारे जीवन पर शुभ प्रभा कैसे पड़ सकता है। 

सबसे पहलें यहां जानें मूलांक निकालना-
मूलांक निकलाने के लिए जातक के लिए अपने जन्म की तारीख पता होना आवश्यक है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति की जन्म की तारीख 11 है तो उसका मूलांक होगा 1+1, यानि दो। अगर किसी बर्थ डेट 29 है तो उसका होगा मूलांक 2+9, यानि 11। मगर दो अंक आने पर फिर से अंकों को आपस में जोड़ दिया जाता है जिस लिहाज़ से मूलांक होगा 2। आपको बता दें मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते है।

मूलांक के अनुसार किस दिशा में क्या रखें-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वाले वाले जातकों का ग्रह सूर्य होता है व पूर्व दिशा इनके लिए शुभ मानी जाती है। इसलिए इन्हें अपने घर की इस दिशा में लकड़ी का कुछ सामान ज़रूर रखें। अगर कुच बड़ा न रख पाएं तो कवल एक छोटी सी बांसुरी ही रख लें।

तो वहीं मूलांक 2 वाले जातकों का ग्रह चन्द्रमा होता है, इनकी उत्तर-पश्चिम दिशा मानी जाती है। इसलिए घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में सफ़ेद रंग का कोई अच्छा-सा शो-पीस रखें।  

मूलांक 3 वाले जातकों का ग्रह बृहस्पति होता है इनके लिए उत्तर-पूर्व दिशा लाभकारी मानी जाती है। इन्हें यहां रुद्राक्ष रखना चाहिए, लाभ प्राप्त होगा है।

4 मूलांक वालो का ग्रह राहु माना जाता है और इनके लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है इसलिए इस मूलांक के जातक घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कांच की कोई वस्तु या शीशा लगाएं।

मूलांक 5 वाले जातकों का ग्रह स्वामी बुध को माना जाता है, इनके लिए उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है। इन्हें घर की इस हिस्से दिशा में लक्ष्मी जी या कुबेर की मूर्ति रखनी चाहिए।

बात करें 6 मूलांक वालों को तो इनके स्वामी ग्रह है शुक्र और शुभ दिशा है दक्षिण-पूर्व। इसलिए इन्हें घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखना चाहिए।

जिन लोगों का मूलांक अंक 7 होता है उनके ग्रह स्वामी केतु को कहा जाता है व शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा को। शुभ प्रभावों की प्राप्ति के इन्हें घर में रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

8 वालों के स्वामी ग्रह शनि कहलाते हैं और इनके लिए पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है इन्हें घर की पश्चिम दिशा में काले रंग का क्रिस्टल रखना चाहिए।

आखिरी यानि 9 मूलांक वाले जातकों के स्वामी ग्रह मंगल हैं व शुभ दिशा है इसलिए इन्हें अपने घर की दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए।

Jyoti

Advertising