घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये शुभ चिह्न, बुरे प्रभाव होंगे खत्म

Thursday, Apr 05, 2018 - 01:37 PM (IST)

वास्तु के अनुसार घर के द्वार भी वहां रहने वाले लोगों पर प्रभाव डालते हैं क्योंकि दरवाजे व्यक्ति के घर की वास्तविक स्थिति बताते हैं। जिस घर के द्वार टूटे-फूटे होते हैं, उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। इसके अलावा इनकी वजह से व्यक्ति को किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिल पाती। तो यदि आपके घर में इनकी वजह से नेगेटिविटी का आगमन हो रहा है तो आप भी इन साधारण उपायों को अपना सकते हैं।

 

रंग
घर में सभी भी दरवाजों में से सबसे मुख्य द्वार यानी मेन गेट बड़ा होना चाहिए। इसका रंग पीला, मरून या सिंदूरी लाल होना चाहिए। परंतु अगर आप किराए के घर में रहते हैं और दरवाजे का रंग नहीं बदल सकतें तो कम से कम उस पर इन रंगों की कोई पेंटिंग या तस्वीर जरूर लगाएं। एेसा करने से घर में पॉजिटिविटी का आगमन होने लगता है। 

चिह्न
घर के मुख्य द्वार पर ओम, स्वस्तिक, शुभ लाभ आदि जैसे शुभ चिन्ह अवश्य लगाएं। वास्तु के अनुसार इससे बुरी नजर नहीं लगती। 

पौधा
घर के मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। ज्योतिष व वास्तु दोनों के मुताबिक इससे घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पातीं। इसके अलावा चमेली का बेल भी लगाया जा सकता है, जिसकी सुगंध से घर में रहने वालों का मूड फ्रेश रहता है और साथ ही समस्त वास्तु दोष भी मिटने लगते हैं। 

तोरण के पत्ते
मुख्य द्वार पर अशोक के पेड़ के पत्ते या आम के पत्तों से तोरण या वंदनवार बनाकर जरूर लटकाएं। इससे घर में रहने वालों लोगों की हेल्थ पर बहु्त अच्छा असर पड़ता है। यदि उपलब्ध न हो तो बाजार में मिलने वाले वंदनवार भी लगा सकते हैं।

विंड चाइम
घर के मेन गेट पर छह डंडों वाला विंड चाइम लगाने से भी घर में बरकत होती है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार विंड चाइम की खन-खनाहट से घर पर बुरे प्रभाव नहीं पड़ते।

Jyoti

Advertising