Propose Day 2021: ये 5 राशियों वाले जातक होते हैं बहुत Romantic

Monday, Feb 08, 2021 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Happy Propose Day: ‘प्यार’ सोच कर नहीं किया जाता, यह तो बस नजर मिलते ही दिल धड़कना शुरू कर देता है। आंखों से शुरू हुआ प्यार शारीरिक आकर्षण से शुरू होता है।  प्रेमी-प्रेमिका एक साथ जीने-मरने की कस्में खाते हैं। कई बार किसी की कोई बात ऐसे दिल में उतर जाती है कि कब कोई अनजाना सा अपना बन जाता है पता ही नहीं चलता। आइए जानें कि ज्योतिष के अनुसार कौन सी 5 राशि के जातक हर किसी में अपने प्यार को खोजते हैं और कई बार उन्हें एक-तरफा प्यार भी हो जाता है।

प्यार में जल्दबाजी रहती है मेष राशि वालों को : मेष राशि के जातकों को अगर कोई पहली नजर में भा जाए तो यह तुरंत अपने प्यार का इजहार कर देते हैं। यह बेहद जोशीले और उत्साही होते हैं। प्यार के मामले में यह सबसे भरोसेमंद होते हैं पर इनसे सब्र नहीं होता। अपने प्रिय पर यह अपना पूरा अधिकार जताते हैं। इनके दिल में जो भी आए यह झट से बोल देते हैं।

इमोशनल रहते है कर्क के जातक : कर्क राशि के जातकों को रिलेशनशिप में रहना पसंद होता है। बहुत अधिक भावुक मिजाज के होने के कारण यह जिससे भी प्यार करते हैं उससे भावात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। अगर कोई शख्स इनको पसंद आ जाए तो यह अपनी बात सपष्ट रूप से कह कर अपनी बात मनवा लेते हैं।
 

रिलेशनशिप बनाए रखने का जुनून होता है सिंह राशि के जातकों पर : सिंह राशि के जातक दूसरों के दिल में जगह बनाने में माहिर होते हैं। यह बहुत जल्दी एक तरफा प्यार में पड़ कर फैंटेसी की दुनिया में खोए रहते हैं। अगर इन्हें कोई पसंद आ जाए तो यह अंजाम की परवाह किए बिना बेधड़क होकर अपने दिल का हाल बयां कर देते हैं।

रोमांस से भरपूर होते है तुला राशि के जातक: तुला राशि के जातकों का व्यवहार बहुत बैलेंसड रहता है लेकिन प्यार की बात करें तो यह अपना आपा खोने को तैयार रहते हैं। दिल को जब कोई पसंद आए तो यह मौका मिलते ही अपने दिल का हाल बता देते हैं। रोमांस से भरपूर होते हैं।

एक तरफा प्यार में खाते हैं धोखा: मीन राशि के जातक प्यार के मामले में बहुत बार टूटते हैं। अक्सर इनको जब कोई पसंद आ जाए तो यह अपनी कल्पनाओं की दुनिया बसा लेते हैं। किंतु जब इनका वास्तविकता से सामना होता है तो इनका दिल टूट जाता है। वैसे इस राशि के जातक स्वभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं।

शीतल जोशी
email : joshisheetal25@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising