Property yoga: 2024 में इन राशियों का अपना घर खरीदने का सपना होगा साकार

Monday, Feb 26, 2024 - 12:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Own house of planets in astrology: क्या आपके पास अपना घर नहीं है ? क्या आप किराए के घर में रहते हैं ? या फिर आप कोई नया फ्लैट या बड़ा बंगला खरीदना चाहते हैं लेकिन कोई न कोई अड़चन रास्ते में आ रही है तो 2024 में देवगुरु बृहस्पति, शुक्र और शनि यह तीनों ग्रह मिलकर कुछ राशियों का सपना साकार करने वाले हैं।


वैदिक ज्योतिष के अनुसार, घर खरीदने के लिए शनि, गुरु और शुक्र की स्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है। कुंडली में इनकी स्थिति सही हो तो व्यक्ति को घर खरीदने में ज्यादा मुश्किल नहीं सहन करनी पड़ती। कुंडली में अगर गुरु ग्रह, शुक्र ग्रह और शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति के पास खुद का घर होता है। अगर कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति सही नहीं होती है तो काफी मेहनत करने के बाद भी खुद का घर होना केवल सपना ही रह जाता है।

साल 2024 में इन ग्रहों की शुभ दृष्टि से कुछ राशियों के लोगों के पास खुद का घर होगा। देवगुरु बृहस्पति शनि और शुक्र महाराज किन राशि वालों को अपने घर की मुराद पूरी करने वाले हैं हो सकता है कि आपकी राशि भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हो।


ऐसी पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि वाले इस साल किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। साल की शुरुआत में जमीन खरीदने या नया फ्लैट खरीदने का विचार बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी प्रोफेशनल व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। अगर आप खुद का घर बनाना या खरीदना चाहते हैं तो साल के मध्य में इस दिशा में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी और जमीन से संबंधित सभी कार्य आसानी से पूरे होने लग जाएंगे। शनि, शुक्र और गुरु ग्रह की कृपा से साल 2024 में आप अपने लिए खुद का घर खरीद सकते हैं या किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। साल 2024 में वृषभ राशि वाले शनि, गुरु और शुक्र ग्रह की कृपा से खुद का आशियाना बनवा सकते हैं और इस दिशा में आपके द्वारा की गई मेहनत भी सफल होगी। गुरु ग्रह की कृपा से साल की शुरुआती महीनों में आप किसी जमीन या फ्लैट की खरीदारी की योजना बनाएंगे और खरीद भी सकते हैं। शनिदेव की कृपा से इस साल आप कोशिश करेंगे तो आपको इस दिशा में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही साल के अंत में आपको पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। हालांकि कर्क राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है लेकिन इसके बावजूद कर्क राशि पर साल 2024 में ग्रहों की शुभ दृष्टि रहने वाली है, जिसकी वजह से वे खुद का घर बनवा या खरीद सकते हैं। अगर आप घर लेने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं तो साल की शुरुआत में ही आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साल के मध्य में किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप किसी ऐसी जगह संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं, जहां आसपास कोई धार्मिक स्थल हो। साथ ही इस साल संपत्ति के खरीद फरोख्त से आपको अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। साल 2024 में तुला राशि वालों का भी खुद का घर होने का सपना पूरा हो सकता है। घर या जमीन खरीदने के शुभ योग साल की शुरुआत में ही बनने लग जाएंगे और इस बारे में सोच-विचार भी करेंगे। साथ ही आप क्षमता से अधिक धन लगाकर संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाली है। आपके लिए सरकारी क्षेत्र से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी और किसी प्रोफेशनल व्यक्ति का भी साथ मिलेगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि में इस समय शनि देव गोचर कर रहे हैं और शुक्र की यह मित्र राशि है। देवगुरु बृहस्पति भी कुंभ राशि वालों पर पूरी तरह मेहरबान रहने वाले हैं इसलिए कुंभ राशि वालों का अगर अपना कोई घर नहीं है तो साल 2024 उनके लिए खुशखबरी लेकर आया है और इस साल अपना घर बनाने का या नया फ्लैट खरीदने का या नई संपत्ति बनाने का आपका सपना साकार होगा। इसके लिए धन की व्यवस्था भी हो जाएगी और कर्ज भी आसानी से आपको मिल जाएगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising