Property Purchase Muhurat 2024: दिवाली से पहले खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का आशियाना, Note करें शुभ दिन और मुहूर्त

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 03:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Property Purchase Muhurat 2024:  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ व्रत और त्यौहार की बारिश शुरू हो जाती है। इसके बाद दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली बहुत से पर्व मनाए जाते हैं। त्यौहार के शुरू होते ही लोगों की शॉपिंग भी शुरू हो जाती हैं। कुछ लोग गाड़ी खरीदते हैं और कुछ लोग घर। इन चीजों को खरदीने के लिए शुभ दिन और मुहूर्त का होना बेहद ही जरुरी है। शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में खरीदी गई चीज, लम्बे समय तक सुख प्रदान करती है। कुछ लोग दशहरा पर बहुत सी वस्तुएं खरीदते हैं क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। तो चलिए जानते हैं दिवाली से पहले यदि आप भी अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए कौन सा दिन शुभ है। 

PunjabKesari Property Purchase Muhurat

Why should you buy a house or vehicle in an auspicious time शुभ मुहूर्त में क्यों खरीदने चाहिए घर-वाहन 
अपना घर और गाड़ी खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन को अहम बनाने के लिए शुभ मुहूर्त का देखना बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप मुहूर्त के अनुसार इन वस्तुओं को खरीदते हैं तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहता है और दूसरा उस वस्तु के शुभ फल मिलते हैं। यदि आप भी अपनी वस्तु को लम्बे समय तक चलाना चाहते हैं तो इन मुहूर्त में करें Shopping- 

10 अक्टूबर 2024   गुरुवार   सुबह 6:18 - सुबह 05:41, 11 अक्टूबर    पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 
17 अक्टूबर 2024  गुरुवार   सुबह 6:24 - शाम 4:20 रेवती नक्षत्र 
23, 24 अक्टूबर 2024  बुधवार, गुरुवार   23 अक्टूबर, सुबह 6.15 - 25 अक्टूबर, सुबह 6.38 गुरु पुष्य नक्षत्र
25 अक्टूबर 2024  शुक्रवार  सुबह 07:41 - सुबह 06:27, 26 अक्टूबर अश्लेषा नक्षत्र 
29 अक्टूबर 2024 (धनतेरस) मंगलवार   29 अक्टूबर 2024, सुबह 10.31 - 30 अक्टूबर, दोपहर 01.15 उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 

PunjabKesari Property Purchase Muhurat

Vehicle purchase muhurta वाहन खरीदने के मुहूर्त 

7 अक्टूबर 2024  सोमवार   सुबह 09.47 - रात 02.25, 8 अक्टूबर अनुराधा नक्षत्र     
13 अक्टूबर 2024   रविवार सुबह 06.21 - सुबह 06.21, 14 अक्टूबर धनिष्ठा नक्षत्र 
14 अक्टूबर 2024 सोमवार  सुबह 06.21 - सुबह 06.41 शतभिषा नक्षत्र 
16 अक्टूबर 2024  बुधवार  रात 08.40 - सुबह 06.23, 17 अक्टूबर रेवती नक्षत्र     
17 अक्टूबर 2024   गुरुवार सुबह 06.23 - शाम 04.20 रेवतीमृगशिरा नक्षत्र     
21 अक्टूबर 2024    सोमवार सुबह 06.26 - सुबह 05.51, 22 अक्टूबर  मृगशिरा  नक्षत्र 
24 अक्टूबर 2024  गुरुवार  सुबह 06.28 - रात 01.58  पुष्य  नक्षत्र 
29 अक्टूबर 2024 (धनतेरस)  29 अक्टूबर 2024, सुबह 10.31 - 30 अक्टूबर, दोपहर 01.15 उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 
30 अक्टूबर 2024   बुधवार सुबह 06.32 - दोपहर 1.15 हस्त नक्षत्र 

PunjabKesari Property Purchase Muhurat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News