अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू,  नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना

Wednesday, Sep 25, 2019 - 11:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में इस साल दीपावली पर भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। इस मौके पर दीपक जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी योजना है। जानकारी मुताबिक इस साल दीपोत्सव पर अयोध्या में 3.21 लाख से ज्यादा दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही दीपोत्सव पर अयोध्या में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उत्सव के लिए विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा सभी राज्यों के पर्यटन मंत्री भी दीपोत्सव में शिरकत करेंगे। प्रशासन ने 30 सितम्बर तक सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जारी तैयारियों तहत अयोध्या में त्रेता युग के दृश्य जीवंत करने के लिए दीवारों और बिल्डिंगों पर पेंटिंग की जाएगी।

राम की पौड़ी, तुलसी उद्यान, भजन संध्या स्थल और राम कथा पार्क में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर और बेहतरीन तरीके से पूरी कर लें।

Jyoti

Advertising