Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज के अनुसार ये बातें हमेशा दूसरों से रखें गुप्त, वरना बिगड़ सकती है किस्मत
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 02:12 PM (IST)
Premanand Maharaj : कई बार हम अपनी बातों, योजनाओं और खुशियों को दूसरे के साथ शेयर कर देते हैं। आज कल के लोग अपनी गुप्त से गुप्त बाते भी सोशल मीडिया के जरिए दूसरों के सामने दिखाना पसंद करते हैं। वृंदावन के प्रसद्धि संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जिदंगी के हर पहलू को लेकर अपने विचार लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। उनका कहना है कि हर बात दूसरों को बताना जरूरी नहीं होता है, कुछ बातें ऐसी होती है, जिन्हें दूसरों के न बताने में ही बुद्धिमानी होती है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी बाते हैं, जिन्हें प्रेमानंद महाराज दूसरों से शेयर करने से मना करते हैं।
भजन और भक्ति
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, कभी भी भगवान के प्रति अपनी भक्ति को दूसरों के सामने जाहिर न करें। उनका कहना है कि भगवान के लिए किया गया जप, तप, ध्यान साधना का जितना प्रचार किया जाएगा। उसका अध्यातमिक प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए अपनी भजन और भक्ति को जितना हो सके गुप्त रखने का प्रयास करें।
सच्ची मित्रता
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि सच्ची मित्रता जग जाहिर करने से उसमें दरार पड़ सकती है और दोस्ती को दूसरों की नजर लग सकती है। निस्वार्थ किसी से की गई दोस्ती जीवन भर एक-दूसरे के साथ निभाती है। इसलिए अपने दोस्तों से की गई बातों को दूसरों से शेयर न करें।
भोजन
प्रेमानंद जी कहते हैं कि भोजन के बारे में ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करनी चाहिए। आज कल सोशल मीडिया के जरिए अपने खाने की तस्वीरों को दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं। प्रेमानंद जी के अनुसार, जब हम भोजन को प्रर्दशन का माध्यम बना लेते हैं, तो उसकी पवित्रता कम हो जाती है। इसलिए जितना हो सके अपनी भोजन को गुप्त रखें।
कमाई और धन से जुड़ी बातें
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, अपनी आय, बचत या आर्थिक स्थिति हर किसी को बताना सही नहीं माना जाता। इससे ईर्ष्या, गलतफहमियां या अनचाही अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन और गोपनीयता बनाएं रखनी जरूरी मानी जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
