जानिए, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 01:53 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)

PunjabKesari Taurus 2019
आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम इ, उ, ए, ओ, व, वि, वे, वो से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि वृषभ है। वृषभ राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा। 

PunjabKesari Taurus 2019जनवरी
सोची योजनाओं में थोड़ी-बहुत सफलता मिलेगी। बनते कामों में विघ्न पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव, कार्य क्षेत्र में अचानक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन, मन अशांत तथा स्वास्थ्य ढीला रहेगा। तुलसी पर दीपदान करने से समय बदल जाएगा।

PunjabKesari Taurus 2019

फरवरी
विध्न बाधाओं के रहते धन प्राप्ति के साधन गुज़र-बसर योग्य बनते रहेंगे परंतु खर्च अधिक होने से परेशानी होगी। व्यवसाय में बनते कामों में विध्न बाधाएं, स्वास्थ्य में खराबी, गुप्त चिंता, बेकार की भागदौड़, आलस्य में वृद्धि एवं महत्वपूर्ण कामों में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

PunjabKesari Taurus 2019

मार्च
कुछ रूके हुए काम बनेंगे। धन आने के साधनों में वृद्धी होगी। विदेशी संबंधियों से मेल-जोल एवं सहयोग प्राप्त होगा। 24 मार्च से बेकार की भागदौड़, स्वास्थ्य में गड़बड़, मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा। किसी न किसी जगह अनावश्यक खर्च भी अधिक होंगे। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा।

PunjabKesari Taurus 2019

अप्रैल
बनते कामों में अड़चने एवं व्यवसायिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आय के साधन बनते रहेंगे परंतु मानसिक तनाव गुप्त चिंता एवं व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। विलास के कामों में धन का खर्च अधिक रहेगा परंतु 2019 के आखिर में वाहन आदि सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। खुशी के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य कुछ ढिला रहेगा।

मई
रूके हुए कामों में सफलता मिलेगी, धन लाभ एवं उन्नति के मार्ग खुलेंगे। प्रिय बंधुओं से मेल मिलाप एवं सुख साधनों पर धन का खर्च होगा। 2019 के मध्य  सेहत में गड़बड़, खर्च अधिक व मानसिक तनाव रहेगा।

जून
कार्य व्यवसाय में व्यस्तताएं बढ़ेंगी। अधिक परिश्रम और संघर्ष के बाद ही आय के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य ढीला रहेगा, गुप्त रोग व संतान संबंधी चिन्ता रहेगी। 2019 के अंत तक हालात में परिवर्तन होंगे। बिगड़े कामों में सुधार और पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।

जुलाई
2019 के शुरू में समाज में मान-सम्मान में वृद्धि तथा धन लाभ के बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। विदेशादि जाने की योजना बनेगी। मानसिक तनाव, स्वास्थ्य ढिला और आंखों में कष्ट व खर्च होने के योग हैं। एकादशी व्रत रखें, लाभ होगा।

अगस्त
अचानक खर्चों में वृद्धी होगी। 2019 के शुरू में बहुत कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ एवं चिन्ताओं में भी वृद्धी होगी। 2019 के मध्य में कोई बिगड़ा काम बन जाने से हालात में सुधार होंगे। खुशी के अवसर भी मिलेंगे।

सितम्बर
2019 में सामान्य हालात रहेंगे। जिससे व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी। कठिन समय रहेगा, फिर भी गुजर-बसर के लिए आय के साधन बनते रहेंगे।  संतान संबंधी चिन्ता एवं मानसिक परेशानी रहेगी।

अक्तूबर
संघर्ष करने के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। संतान संबंधी चिन्ता रहेगी। घरेलू उलझनें अधिक होंगी। 2019 के अंत में अनेक उतार-चढ़ाव एवं परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी ढीला रहेगा। कार्तिक महात्म्य का पाठ करना शुभ रहेगा।

नवम्बर
व्यवसाय में बहुत कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। गृह कलह एवं तनाव बनेगा। सांझेदारी के कामों में हानि होगी। 2019 के शुरू में उलझनों के बावजूद मान-यश बढ़ेगा। परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे। मांगलिक कामों पर धन का खर्च अधिक होगा।

दिसम्बर
पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी उलझनें बढ़ेंगी। आय संबंधी चिन्ता तथा अचानक खर्च बढ़ेंगे। क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ काम बिगड़ने के योग हैं। श्री दुर्गा सप्तशति का पाठ करना शुभ होगा।

जानिए, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2019


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News