2019 में क्या अमित शाह लाएंगे BJP के अच्छे दिन ?

Wednesday, Jan 02, 2019 - 11:33 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज हम आपसे बात करेंगे भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य की, जिनका मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पीछे बहुत बड़ा हाथ रहा है। ऐसा कहा जाता है भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अमित शाह का बड़ा योगदान रहा है। तो आइए जानतें 2019 राजनीति में माहिर और BJP के सबसे बड़े कदावर नेता अमित शाह के लिए कैसा रहेगा-

इंटरनेट से मिली जानकारी के मुताबिक इनका जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को मुम्बई महाराष्ट्र में 5.25 पर हुआ था। जिसके अनुसार इनकी कुंडली कन्या लग्न की बनती है। कुडंली के दूसरे भाव में बुध आदित्य योग बना रहा है। तो वहीं सूर्य यहां पर नीच का है जिसके कारण आजतक इनको कोई बड़ा पद नहीं मिल पाया। इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये एक किंग मेकर है। 

इनकी कुंडली में मौज़ूद मंगल पराक्रम भाव और आयु का स्वामी है। इसके साथ ही चंद्रमा जो लाभ भाव का स्वामी है वो आयु भाव में है। इस कुंडली की सबसे बड़ी ताकत गुरू का भाग्य भाव में बैठना। इसका प्रधान ग्रह जो है भाग्येश शुक्र जो कि 12वें भाव में बैठा है। 12वां भाव शुक्र का सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। छठा शनि जो कुंडली के अंदर पंचमेश की दशा में है वो शत्रुओं को पटखनी देने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। 

कुंडली के अनुसार 17 नबंवर, 2003 से अमित शाह पर राहु की महादशा लगी है। ऐसा कहा जा सकता है कि जब से इन पर राहु की महादशा लगी है इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राहु इनकी कुंडली में वर्तमान समय में भी चौथे भाव में गोचर कर रहा है। इसके बाद राहु तीसरे भाव में गोचर करेगा। ये समय इनके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।

अगर हम बात करें आने वाला समय में अमित शाह की स्थिति कैसी रहेगी तो बता दें कि कठिनाई का समय अमित शाह पार कर चुके हैं 5 जून, 2018 से लेकर 30 अप्रैल 2019 के बीच में  राहु की महादशा में सूर्य की महादशा चल रही है और सूर्य इस कुंडली में व्ययेश है। जिस कारण इस समय में इनको कोई घाटा हो सकता है। 

मार्च 2019 के बाद राहु में चंद्रमा प्रवेश करेगा, जो कुंडली में नीच भंग बनाता है। जिसके चलते इनकी स्थिति बड़ी अच्छी होने वाली है। राहु के चंद्रमा में ऐसी संभावना बन रही है कि अमित शाह जी दोबारा सत्ता में लौट कर आएंगे। कुंडली में इनकी राशि मेष है। गोचर इस समय राहु के चौथे भाव में है और केतु दसवें भाव में हैं। मतदान के समय मंगल 12वें भाव में आ जाएगा। ऐसा कहा जा सकता है कि राहु की महादशा ने अमित शाह को बहुत फायदे दिए हैं, और वो स्थान दिया है जो भारत में कई लोग नहीं ले पाते।

कुंडली के अनुसार 1 जनवरी, 2019 सुबह 7.10 दिल्ली के रेखाक और अंक्षाश से जो स्थिति बन रही है वो धनु लग्न की है। इनके चंद्रमा मेष लगन के हैं। राहु चौथे भाव में बैठेगा, केतु दसवें भाव में बैठेगा गुरू और बुध आठवें भाव में बैठा है। चुनाव के समय पर गुरू अपनी राशि का परिवर्तन करेगा जो बहुत ही बड़ा खेल परिवर्तन होगा। इस स्थिति से हम कह सकते हैं कि अमित शाह राजनिति, कूटनीति से सत्ता में आ सकते हैं। 2019 से 2022 तक इनके स्वास्थ्य में खराबी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे। आने वाला समय इनके लिए बहुत सुलभ और सभ्य रहने वाला है।

मार्च 2019 तक का जो समय है उसकी स्थिति बहुत ही सुंदर बन रही है। ऐसी संभावना बन रही है कि अमित अपनी नीति के वार से कांग्रेस को मात देंगे और BJP दोबारा सत्ता में लेकर आएंगे।  
2019 में क्या अमित शाह लाएंगे BJP के अच्छे दिन ? (VIDEO)

Jyoti

Advertising