अमरनाथ यात्रा अपडेट- चंदनवाड़ी में होने वाली पूजा जम्मू में हुई संपन्न, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया

Saturday, Jun 06, 2020 - 01:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
08 जून से अनलॉक 1 के नियमों के मद्देनज़र देशभर के मंदिर व तीर्थों को खोलने की अनुमति दी गई। इसी के साथ सभी धार्मिक स्थलों को खोलने के प्रबंध भी शुरू हो गए हैं। इससे पहले हमने आपको जानकारी दी थी कि अमरनाथ यात्रा से शुरू होने से पहले होने वाली पूजा के बारे में, जिसमें इस बार जम्मू में करने की बात सामना आ रही थी। आज हम आ इसी से जुड़ी अन्य जानकारी लाएं है। बता दें हर साल यात्रा के प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चाक के साथ पूजा संपन्न की जाती है। जिसमें यात्रा के दौरान आने वाले विपदाओं से बचने आदि की कामना भी की जाती है।

आपको बता दें हर साल होने वाली ये पूजा कश्मीर के चंदवाड़ी मे होती थी, जो इस साल हालातों के चलते जम्मी स्थित चैतन्य आश्रम में संपन्न की गई। बताते चले पूजा के दौरान कोरोना प्रोटोकटल का पूरा पालन किया गया।

जम्मू में संपन्न हुई अमरनाथ यात्रा से पहले होने वाली प्रथम पूजा
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत से पहले वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच साल 2020 की अमरनाथ यात्रा के लिए पूजा संपन्न हो गई है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर तालाब तिल्लो स्थित चैतन्य आश्रम में यह पूजा कराई गई है। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया। पूजा में शामिल अमरनाथ श्राइन बोर्ड, बाबा अमरनाथ और बूढ़ा अमनाथ यात्री न्यास के मौजूद अधिकारियों के मुंह पर मासक लगे भी दिखाई दिए। बता दें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से करवाई गई इस पूजा में सीईओ बिपुल पाठक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल पाए गए।

माना जा रहा है चाहे कोरोना के चलते लोग अपने घरों में हैं परंतु जैसे ही मंदिर आदि खुलेंगे तो यकीनन धार्मिक स्थलों की ओर लोग अपना रूख ज़रूर करेंगे। तो वहीं अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी प्रकट हो चुके हैं। ऐसे में भोलेनाथ के भक्त ये आस लगाए बैठे  हैं कि जल्द ही उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शनों की इजाजत मिलेगी। हालांकि बताया जा रहा है अभी तक अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार व श्राईन बोर्ड दोनों पर ही असमंजस की स्थिति बनी दिखाई दे रही है।

Jyoti

Advertising