Pradosh Vrat: साल के आखिरी प्रदोष व्रत पर कर लें ये काम, हो जाएंगे मालामाल

Wednesday, Dec 21, 2022 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pradosh Vrat december 2022: हर माह प्रदोष व्रत दोनों पक्षों शुक्ल और कृष्ण पक्ष में एक-एक बार आता है। यह व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। वैसे तो प्रदोष व्रत प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि को होता है लेकिन इस बार प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का शुभ योग बन रहा है। दोनों शुभ तिथियां आज के दिन एकसाथ पड़ रही हैं। मासिक प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्री दोनों ही व्रत कल्याणकारी हैं। जो भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने के लिए किए जाते हैं। इस दिन किया गया दान-पुण्य और पूजा का महत्व दोगुना हो जाता है। जो भी व्यक्ति इस दिन भोलेनाथ का व्रत रखता है, वे उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। आज के दिन से ही जुड़े हम आपको कुछ खास उपाए बताएंगे, जिन्हें करने से मनवांछित फल मिलता है और व्यक्ति ज़िन्दगी में कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखता।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Pradosh Vrat upay: हिंदू धर्म में भगवान शिव एकमात्र ऐसे भगवान हैं, जो सिर्फ एक लौटे पानी से खुश हो जाते हैं। अपने घर से 1 लौटा जल लेकर जाएं और भोले बाब को अर्पित करें। आज के शुभ योग में ये उपाय शुरु करें आने वाले 40 दिन में आप हो जाएंगे मालामाल।

Upay for overcome health problems स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए: अगर आप या आपका कोई घर का सदस्य बहुत दिनों से किसी बीमारी से परेशान है। सभी कोशिशें करने के बाद भी असर नहीं दिख रहा तो प्रदोष व्रत के दिन पानी के लौटे में एक चुटकी काले तिल और थोड़ी सी चीनी मिला लें। भोले बाबा का अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।  ऐसा करने से हर तरह की बीमारियां छूमंतर हो जाएंगी और दोबारा आपको छू भी नहीं पाएंगी।



Mahamrityunjay Mantra: ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ !!

For business growth व्यापार की बढ़ोतरी के लिए: व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन किसी भी कार्य में सफल नहीं हो पा रहें तो आज के दिन भोलेनाथ के मंदिर जाकर उनकी पूजा करें।  बेलपत्री के पेड़ पर घी का दिया जलाएं। बेलपत्री भगवान शिव की बहुत प्रिय है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करता है। अगर आस-पास बेलपत्र का पेड़ नहीं है तो शिव मंदिर में ही दिए जलाएं।



To overcome financial crisis आर्थिक तंगी दूर करने के लिए: कभी-कभी जिंदगी में कोई ऐसा समय आ जाता है, जब बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में किसी और के सामने हाथ फैलाने के बजाय भोलेनाथ से मदद मांगनी चहिए। घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए या बहुत कर्जा हो गया है उसको दूर करने के लिए आज के दिन 6 शमी के पत्ते, 6 बेलपत्र और साथ में थोड़ा सा शुद्ध दूध भगवान शिव को अर्पित करें। 40 दिन तक इस उपाय को करें, कुछ दिनों में आपकी सारी मुश्किलें अपने  आप दूर होती चली जाएंगी।

 

Niyati Bhandari

Advertising