प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद PM MODI ने की इस खास चीज़ की पूजा, जानिए क्या है ये चीज़

Friday, Jun 07, 2019 - 02:51 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
पिछले महीने की 30 मई 2019 दिन गुरुवार को भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद कार्यभार शुरू करने से PM MODI ने पहले दफ़्तर में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते हुए उन्हें याद किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ने गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की नमन करने के अलावा वहां रखी एक और चीज़ की खास पूजा की। इससे पहले कि आप सोचने लगे कि आख़िर वो चीज़ क्या थी, तो आपको बता दें कि कार्यालय में रखी ये वस्तु थी भगवान विष्णु का चरण कमल। आप में बहुत से लोगों को पता ही होगा कि हिंदू धर्म में इस विष्णु पद का बहुत महत्व है। जिस पर शंख, चक्र, गदा, पद्म जैसे कई निशान बने रहते हैं। अगर नहीं तो हम कोशिश करते अपने इस आर्टिकल के द्वारा आपको इससे जुड़ी जानकारी देने की कि हिंदू धर्म में इसका इस विष्णु पद का महत्व क्या है-

विष्णु पद श्लोक-
पादोस्य विश्वा भूतानि। तृपादस्यामृतं दिवि। त्रिपादूर्ध्व उदैत्पुरुष:। पादोस्येहा भवात्पुन:।।
ततो विश्वंव्यक्रामात्। शासनानशने अभि। तस्माद्विराडजायात। विराजो अधि पुरुष:।।

विष्णु पद के शुभ चिह्न और महत्व
स्वास्तिक-  यह निशान मंगलकारक एवं कल्याणप्रद है। इस चिह्न का ध्यान करने वालों को सदैव मंगल एवं कल्याण की प्राप्ति होती है।

अष्टकोण- यह लाल और सफ़ेद रंग का यंत्र होता है। विष्णु पद यंत्र यह निशान बना होता है। इस चिह्न का ध्यान करने वाले  व्यक्ति को अष्ट सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

श्रीलक्ष्मी जी- विष्णु पद पर साक्षात लक्ष्मी जी का भी अवतार हैं। जो लोग इस चिह्न का ध्यान करते हैं, उन्हें ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

हल- विष्णु पद पर अंकित हल बलराम जी का हल है। इसे विजयप्रदाता कहा गया है। जो लोग इसका ध्यान करते हैं, उन्हें सदैव विजय की प्राप्ति होती है।

मूसल- विष्णु पद पर बने मूसल काे निशान का ध्यान करने से शुत्रओं का नाश होता है।

रथ- विष्णु पद पर रथ अवतार पुष्पक विमान है। जो व्यक्ति इसका ध्यान करते हैं, उन्हें विशेष पराक्रम की प्राप्ति होती है।

कमल- विष्णु कमल का ध्यान करने वालों के यश और जोश में वृद्धि होती है।

चक्र- ये अवतार सुदर्शन चक्र है। जो भी जातक इसका ध्यान करते हैं उनके सब शत्रु नष्ट हो जाते हैं।

Jyoti

Advertising