गुरु रविदास जी के आशीर्वाद से हम ‘विकसित भारत’ के मिशन को पूरा करेंगे : पीएम मोदी

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 08:41 AM (IST)

जालंधर (गुलशन): रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के निकट स्थित डेरा सचखंड बल्लां में धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए विशेष रूप से पहुंचे। सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक हुए फिर डेरे के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। 

उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत में पंजाबी में बोला -‘मैं पंजाब दी इस पवित्र धरती नू नमन करदा हां’। उन्होंने उपस्थित संगत को श्री गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती और माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी से मेरा गहरा रिश्ता है। मुझे काशी से संसद के रूप में लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। मैं जब भी वहां जाता हूं तो मुझे भारी संख्या में पंजाबी भाई-बहनों से मिलने का मौका मिलता है। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे इस पवित्र धरती पर आमंत्रित किया गया। संत पीपल दास जी, संत सरवन दास जी व सभी संतों के प्रयासों से श्री गुरु रविदास जी के विचार जन-जन तक पहुंचे हैं। अब संत निरंजन दास जी इस कड़ी को आगे बढ़ा रहे हैं। शिक्षा स्वास्थ्य व समाज सेवा के क्षेत्र में डेरे द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। 

उन्होंने कहा कि संत निरंजन दास जी के नेतृत्व में दुनिया के कई देशों में संत रविदास जी की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके लिए मैं आदरपूर्वक उन्हें नमन करता हूं और समूह संगत को बधाई देता हूं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News