घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, शुभता की जगह जीवन में आएगी अशुभता

Friday, Aug 12, 2022 - 04:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों को लगाना बेहद शुभ माना गया है इसी लिए लोग अपने घर में अलग-अलग भांति के पेड़ पौधे लगाने लगे हैं। परंतु इनमें से कुछ ही लोग होते हैं जिन्हें इस बारे में कोई जानकारी होती है कि कौन सा पौधा घर में लगाना शुभ होता है। तो आज एक बार फिर से अपनी वेबसाइट की मदद से हम आप तक पहुंचाने वाले हैं पेड़ पौधों से जुड़ी खास जानकारी जिनके माध्यम से आप ये जान पाएंगे कि घर में कौन से पौधे लगाने से आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है। जी हां, आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि घर में कौन से पौधों को वास्तु के अनुसार घर में रखना शुभ नहीं होता। इतना ही नहीं वास्तु विशेषज्ञ की मानें तो आगे बताए जाने वाले पौधों को घर में रखने से धन की कमी होने लगती है  जूसके कारण घर में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। तो आइए बिना देर करते हुए जानते हैं कि आखिर घर में किन पौधों को रखने से वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

खजूर का पेड़
वास्तु के मुताबिक इस पेड़ को कभी घऱ के अंदर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि खजूर के पेड़ को घर में लगाना बेहद अशुभ होता है। जिस घर में खजूर का पेड़ होता है, वहां पर धन की कमी बनी रहती है। साथ ही सिर पर कर्ज भी बढ़ता चला जाता है। इसके अलावा घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी खराब रहने लगता है।

कैक्टस
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैक्टस का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है। कैक्टस का पौधा लगाने से घर में धन टिकता नहीं है। इस वजह से आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। इसलिए अगर आपके घर में कैक्टस लगा है तो तुरंत हटा दें। वरना परेशानियों से जूझते रहेंगे और कभी बरकत नहीं होगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

बांस का पौधा
बांस कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। ये अशुभता और वास्तु दोष का कारण बनता है। वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म के अनुसार, घर में बांस का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसको घर में लगाने से बनते काम बिगड़ जाते हैं और आपको भारी मुसीबतें घेर लेती हैं। हिंदू धर्म में बांस का इस्तेमाल मृत्यु के समय किया जाता है, जो अशुभ माना जाता है।


बेर का पेड़
ये पेड़ घर में कंगाली लाता है। जिस घर में बेर का पेड़ लगा होता है उस घर में मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी गलती से भी घर में बेर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे घर में लगाने से कंगाली आती है और घर की शांति भंग होती है।

 

पीपल का पेड़
पीपल का पेड़ बिल्कुल भी घर में न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पीपल का पेड़ लगाना अशुभ होता है। पीपल का पेड़ घर में होने से धन की हानि होती है और मनुष्य पाई-पाई को मोहताज हो सकता है।

इसलिए अगर आपके घर में पीपल का पेड़ लगा हुआ है तो उसे किसी मंदिर में लगा दें। जानकारी के लिए बता दें कि जो व्यक्ति पीपल की एक डाल भी तोड़ता या काटता है, उनके पितृ को कष्ट झेलने पड़ते और वंश वृद्धि करने में बाधा आती है। वैसे पूरे विधि-विधान और नियम के अनुसार पूजन या हवन आदि करवाने के बाद क्षमा मांग कर पीपल की लकड़ी काटी जाए तो दोष नहीं लगता। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करता है उसकी सर्व मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साथ ही शत्रुओं का नाश भी होता है। पीपल के वृक्ष की पूजा करने से ग्रह दोष बाधा शांत होती है और काल सर्प दोष, पितृदोष शांत रहते है।

Jyoti

Advertising