Planetary Transits of February 2024: फरवरी में होगा 4 बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों के लिए खुलेगा कुबेर का खजाना

Thursday, Jan 25, 2024 - 12:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Planetary Transits of February 2024: वर्ष 2024 के दूसरे महीने फरवरी में 4 बड़े ग्रहों सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का गोचर होने जा रहा है। 1 फरवरी को 02ः29 पी.एम पर ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर 5 फरवरी को मकर राशि में प्रातः 9ः56 ए.एम पर होगा। ऐश्वर्य और वैभव के कारक शुक्र ग्रह का गोचर मकर राशि में 12 फरवरी की प्रात 5ः00 ए.एम पर होगा। ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में 13 फरवरी की दोपहर 03ः54 पी.एम पर होगा। इन 4 बड़े ग्रहों का गोचर 12 राशियों पर अपना शुभ-अशुभ प्रभाव डालने वाला है। 6 राशियों के लिए तो धन के देवता कुबेर अपने खजाने का द्वार खोलने वाले हैं, आइए जानें, कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां-

मेषः फरवरी माह में 4 बड़े ग्रहों के गोचर से मेष राशि वालों को बेशुमार धन लाभ होने वाला है। जो अपनी जॉब से खुश नहीं हैं, उन्हें मनचाही नौकरी हासिल होगी। बाॅस से अच्छे संबंध बनेंगे और शाबाशी हासिल करेंगे। कारोबारियों को बिजनेस एक्सपेंड करने के अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। समाज में नाम होगा और अच्छा ओहदा मिलेगा।

वृषः फरवरी का पूरा महीना पॉजिटिव रहेगा, नकारात्मकता कोसों दूर रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जिसमें करीबियों का बड़ा योगदान रहेगा। दबा धन वापस मिलेगा। न केवल रुपया-पैसा बल्कि पुण्य प्राप्त करने के भी ढेरों मौके मिलेंगे। विदेश और धार्मिक यात्रा का सुनहरी अवसर मिलेगा।

कर्क: वर्क प्लेस पर आपका दबदबा बना रहेगा। जिस काम में भी हाथ डालेंगे उसमें भारी मुनाफा होगा। बेरोजगारों को मन मुताबिक रोजगार की प्राप्ति होगी। रुके कामों को गति मिलेगी। थोड़ी मेहनत से ही बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। फरवरी में किया गया धन निवेश भविष्य में अच्छा-खासा लाभ देगा।

तुलाः फरवरी के महीने में शुक्र ग्रह जमकर अपना आशीष बरसाने वाले हैं। उनकी कृपा से धन के देवी-देवता रुपए-गहने से भर देंगे  आपकी तिजोरी। जितना धन चाहेंगे, उससे भी अधिक प्राप्त करने में सफल होंगे। कारोबारी अपने परिवार के सहयोग से मंद पड़े कारोबार को आसमान की ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कन्या: आपकी राशि के लिए फरवरी में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। अपार पैसे और पद- प्रतिष्ठा से घर-आंगन महकेगा। प्यार का यह महीना यंगस्टर्स को नई सौगात देगा। सिंगल डबल होंगे। लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा। बिजनेस और नौकरी में नए आयाम हासिल होंगे।

मकरः फरवरी के महीने में पर्सनालिटी में अलग ही आकर्षण रहेगा। आपको बेशुमार भौतिक सुख और प्रेम की प्राप्ति होगी। धन-दौलत की कमी नहीं रहेगी, राजा जैसा जीवन जीना आरंभ करेंगे। अचानक धन मिलेगा, जिससे छप्पर फाड़ लाभ होगा। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Niyati Bhandari

Advertising