आज शाम पृथ्वी के निकट होगा मंगल ग्रह, दूरबीन के जरिए देखा जा सकेगा

Tuesday, Oct 06, 2020 - 07:46 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हैदराबाद (वार्ता): अंतरिक्ष में मंगलवार को एक खगोलीय घटना में मंगल ग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक आएगा। यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 47 मिनट पर होगी जिसमें मंगल ग्रह पृथ्वी से 6,20,83,116 किलोमीटर की दूरी पर आ जाएगा।

प्लेनेटरी सोसाइटी ऑफ इंडिया (पी.एस.आई.) के निदेशक एन. रघुनंदन कुमार ने बताया कि यह खगोलीय घटना 26 महीने के बाद होने वाली ‘मार्स अपोजिशन टू सन’ नामक खगोलीय स्थिति के कारण हो रही है। इस विचित्र खगोलीय घटना में मंगल और सूर्य एक-दूसरे के विपरीत होंगे। पृथ्वी की दृष्टि से यह तीनों ग्रह एक सीधी रेखा पर आ जाएंगे। यह दूरबीन के जरिए देखा जा सकेगा।

 

Niyati Bhandari

Advertising