गालों के रंग से जानें व्यक्ति का स्वभाव ?

Wednesday, Feb 13, 2019 - 03:22 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर का हर अंग उसके बारे में कई राज़ खोलता है। कहते है ये एक मात्र ऐसा शास्त्र है जिस के द्वारा किसी इंसान के जीवन से संबंधित ऐसी ऐसी बातों का पता लगाया जा सकता है, जिसके बारे में जानकारी होना थोड़ी मुश्किल हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं इसी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें। समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी इंसान के चेहरे की बनावट से उसको अच्छे से जाना जा सकता है। लेकिन आपको बता दें इसके अलावा चेहरे के रंग, आकार-प्रकार, चमक को देखकर भी व्यक्ति के बारें बताया जा सकता है।

इसके अनुसार जिनके गाल लाल होते हैं उन लोगों में गुस्सा अधिक होता है। इनके बारे में ये भी कहा जाता है कि ये अधिक हिम्मत और एक्साइटेड वाले होते हैं। इनमें कुछ ऐसी खूबियां होती हैं जो इन्हें दूसरों से अलग और खास बनाती हैं। समुद्र शास्त्र कहता है कि ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपना बना लेते हैं। यही कारण है कि इनके अनगिनत लोग होते हैं। ये लोग दूसरों समझने में भी बहुच अच्छे होते हैं। सबके प्रति प्यार भरा स्वभाव ही इनके सबसे अलग बनाता है।

इसके अलावा जिन लोगों के गाल पीले होते हैं उन लोगों की सेहत हमेशा नर्म की रहती है। इसके साथ ही इनमें उत्साह की भी कमी रहती है। इन्हें दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं होता। जिनके काले गाल वाले होते हैं, ऐसे लोगों का हमेशा अपने परिवार के के साथ झगड़ा होता है। कहने का मतलब है कि इन लोगों का स्वभाव बहुत झगड़ालू किस्म का होता और इसके साथ ही ये घमंडी भी होता है। सूखे गाल वाले लोगों के बारें में बताया गया है कि ये बहुत गुस्सैल और चिड़चिड़े होते हैं।

BLUE और BLACK PEN से लिखने वालों में होती है ये ख़ासियतें (VIDEO)

Jyoti

Advertising