Phulera Dooj: मनचाही मनोकामना को पूर्ण करने के लिए फुलेरा दूज के दिन महादेव को लगाएं इस चीज का भोग

Sunday, Mar 10, 2024 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Phulera Dooj 2024: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है और ये पर्व 12 मार्च को मनाया जा रहा है। ये तो आपको पता ही होगा की इस दिन विशेष रूप से श्री कृष्ण को राधा रानी की पूजा की जाती है लेकिन इसी के साथ आपको बता दें कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने का भी विधान है। जो व्यक्ति विधि-विधान के साथ इस दिन पूजा-पाठ करता है उसके जीवन में खुशियों की कमी नहीं रहती है। पूजा-पाठ के साथ-साथ इस दिन भोग लगाने का भी विधान है। तो चलिए ऐसे में जानते हैं कि फुलेरा दूज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को किस चीज का भोग लगाना चाहिए।

Offer white sweets on the day of Phulera Dooj फुलेरा दूज के दिन लगाएं सफेद मिठाई का भोग
फुलेरा दूज के दिन खास तौर पर भगवान शिव और मां पार्वती को सफ़ेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से एक तो आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा दूसरा जीवन में चल रही तमाम परेशानियों से निजात मिलेगा।

Offering of saffron kheer केसर खीर का भोग
वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से निजात पाने के लिए आज के दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। अगर कोई प्रेम विवाह करने के इच्छुक है तो उसे भी ये उपाय अवश्य करना चाहिए।

Offering of malpua मालपुए का भोग
भगवान शिव को मालपुआ बेहद ही पसंद है। जो व्यक्ति भगवान शिव और मां गौरा को इस चीज का भोग लगाता है उसका जीवन जन्म-जन्मांतर के लिए सफल हो जाता है।

Bhang ka bhog भांग का भोग  
मानसिक परेशानियों से निजात पाने के लिए दोनों को भांग का भोग लगाएं। ऐसा करने से एक तो शारीरिक परेशानियों से निजात मिलता है दूसरा जीवन में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं।

इन मंत्रों का करें जाप 

हे कृष्ण द्वारकावासिन् क्वासि यादवनन्दन। आपद्भिः परिभूतां मां त्रायस्वाशु जनार्दन

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

 

 

Prachi Sharma

Advertising