Peter the Great story: विचार करें, आप धार्मिक स्थान पर क्यों जाते हैं ?

Tuesday, Jun 13, 2023 - 10:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Why do people go to religious places: यह घटना रूस के महान सम्राट पीटर के समय की है। पीटर ने रूस में एक बहुत बड़ा चर्च बनवाया। स्वयं सम्राट उस चर्च में रोज जाते। हजारों लोग भी वहां पहुंचते थे। इतनी विशाल जनसभा को देख सम्राट मुग्ध हो जाते थे। एक दिन उन्होंने पादरी से कहा, ‘‘देखिए, हमारे देश के निवासियों में धर्म और प्रभु के प्रति कितनी गहरी आस्था है।  हालांकि पादरी वस्तुस्थिति से परिचित था परन्तु वह उस समय मौन रहा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

दूसरे दिन पादरी ने एक समाचार चारों ओर फैला दिया कि सम्राट पीटर किसी कारणवश आज की प्रार्थना में उपस्थित नहीं रह सकेंगे। सम्राट पीटर निश्चित समय पर चर्च पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां केवल 6 व्यक्ति बैठे हुए हैं। सम्राट को यह देखकर अत्यधिक आश्चर्य हुआ। उन्होंने एक दिन पहले देखा था कि प्रार्थना में 40 हजार व्यक्ति शामिल थे। उसके पहले भी प्रार्थना के समय लोग चर्च में खचाखच भरे रहते थे।

आखिर आज क्या हो गया ? उन्होंने हैरानी भरी नजरों से पादरी की तरफ देखा और उनसे इसका कारण जानना चाहा।

पादरी ने बड़े ही सहज भाव से जवाब दिया, ‘‘सम्राट ! यहां की जनता प्रभु भक्त नहीं, सम्राट भक्त है। आपके आने के कारण ही इतने लोग चर्च में आते थे। आज मैंने खबर फैला दी थी कि सम्राट नहीं आएंगे। अब देखिए, प्रभु भक्त लोग कितने आए हैं। ये 6 लोग ही प्रभु भक्ति के लिए आते हैं। शेष सभी आपको प्रसन्न करने के लिए आते थे।

शिक्षा-कभी-कभी हम भ्रम में जीते हैं, जबकि सच्चाई कुछ और ही होती है।


 

Niyati Bhandari

Advertising