Person Nature by Their Thumb Shape: अंगूठे से जानिए भविष्य के संकेत

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Samudrik Shastra: आमतौर पर भविष्यवक्ता हस्त रेखाओं का अध्ययन करके भविष्य के बारे में बताते हैं लेकिन दक्षिण भारत में हस्त रेखाओं के स्थान पर हाथ के अंगूठे को देखकर भविष्य बताया जाता है। इसमें व्यक्ति के अंगूठे की छाप लेकर उस पर उभरी रेखाओं का अध्ययन करके भविष्य बताया जाता है। अंगूठे की बनावट या आकृति को देखकर यह भी बताया जा सकता है कि जातक व्यवहार से कैसा इंसान है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Person Nature by Their Thumb Shape

अंगूठे का प्रथम पोर इच्छाशक्ति का सूचक है। द्वितीय पोर तर्कशक्ति दर्शाता है एवं तीसरा पोर प्रेम शक्ति प्रदर्शित करता है। जिस जातक के अंगूठे का प्रथम पोर, द्वितीय पोर से बड़ा होता है उसमें प्रबल इच्छाशक्ति होती है। जिस जातक के अंगूठे का द्वितीय पोर बड़ा है और प्रथम अपेक्षाकृत छोटा होता है, उनमें तर्कशक्ति प्रबल होती है। जिस जातक के प्रथम व द्वितीय दोनों पोर बराबर होते हैं, वे सफल जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं। उनमें तर्कशक्ति और इच्छाशक्ति रहती है।

अंगूठे का तृतीय भाग पोर न होकर शुक्र का पर्वत ही होता है। यह प्रथम या द्वितीय पोर की अपेक्षा निश्चित ही बड़ा होता है। यदि यह सुंदर व लालिमायुक्त हो, तब व्यक्ति प्रेम में बड़ा होता है। वे प्रेम में त्याग करने को तैयार रहते हैं। उनका वैवाहिक जीवन आनंददायक रहता है। यदि यह क्षेत्र दबा हुआ हो तो व्यक्ति निराशावादी होते हैं। उनके प्रेम में वासना व स्वार्थ छिपा रहता है। उनका वैवाहिक जीवन भी मधुर नहीं रहता।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि पुरुष के हाथ के अंगूठे बहुत सुंदर और आकर्षक हैं तो उसका अपनी पत्नी के साथ तालमेल रहेगा और दोनों एक-दूसरे से सहयोग से सफलता अर्जित करेंगे।

PunjabKesari Person Nature by Their Thumb Shape

अंगूठा बाहर की ओर झुका है तो जातक कमजोर मस्तिष्क का और व्यर्थ के खर्च करने वाला होगा।

यदि अंगूठा सीधा ही रहता है तो माना जाता है कि जातक अपने विचारों को लेकर दृढ़ है। दृढ़ अंगूठे वाले जातक दृढ़ एवं स्थिर स्वभाव के होते हैं। वे तुरंत निर्णय नहीं लेते, बल्कि सोच-विचार कर निर्णय लेते हैं और उस पर अडिग रहते हैं। वे आसानी से मित्रता स्थापित नहीं करते।

लचकदार अंगूठे वाले जातक नरम स्वभाव के और खुले दिल वाले होते हैं। वे किसी भी निर्णय पर टिके नहीं रह पाते और बार-बार निर्णय बदल देते हैं। वे अपरिचितों से आसानी से मित्रता कर लेते हैं। इस कारण से कई बार उन्हें धोखे का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Person Nature by Their Thumb Shape

गदा आकार के अंगूठे का ऊपरी भाग चौड़ा और फूला हुआ होता है। ऐसे जातक हिंसक और अत्यंत क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इसके विपरीत इकहरे अंगूठे पतली कमर के होते हैं अर्थात बीच में से पतले होते हैं। ऐसे जातक चालाक होते हैं और कूटनीति में निपुण होते हैं।

सीधे अंगूठे नीचे से ऊपर तक समान होते हैं। जातक सीधे स्वभाव के होते हैं। वे तर्क और विचार शक्ति के आधार पर कार्य पूर्ण करते हैं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News